फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: Spot round will be held from 3rd to 10th October to fill the vacant seats in ITI.

धर्मशाला: आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए 3 से 10 अक्तूबर तक होगी स्पॉट राउंड

Mon, 02 Oct 2023 08:48 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 02 Oct 2023 08:48 PM IST
विज्ञापन
Dharamshala: Spot round will be held from 3rd to 10th October to fill the vacant seats in ITI.
आईटीआई - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश की आईटीआई में रिक्त सीटों को भरने के लिए अब 10 अक्तूबर तक आवेदन किए जा सकते हैं। तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण हिमाचल प्रदेश के निदेशक विवेक चंदेल ने बताया कि प्रदेश के राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2023-24 के लिए एससीवीटी एवं एनसीवीटी के तहत चल रहे व्यवसायों में रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर 3 से 10 अक्तूबर तक स्पॉट राउंड करवाया जाएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि यह स्पॉट राउंड प्रक्रिया केवल कार्यदिवसों के दौरान ही करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि इस स्पॉट राउंड के केवल ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। जो अभ्यर्थी ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, वे पंजीकरण ऑनलाइन एडमिशन पोर्टल पर कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए संस्थान स्तर पर व्यक्तिगत रूप से आवेदन फार्म, दस्तावेज और फोटो आधारित पहचान पत्र के साथ पहुंचना होगा।
विज्ञापन


आवेदन पत्र दैनिक आधार पर सुबह 9:00 से दोपहर साढ़े 12:00 बजे तक लिए जाएंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। दोपहर 2:30 बजे से मेरिट लिस्ट के अनुसार रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि पिछले दिन तैयार की मेरिट लिस्ट मान्य नहीं होगी। वहीं, प्रवेश मिलने की स्थिति में निर्धारित सभी प्रकार के फीस और फंड को उसी समय जमा करवाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed