फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala of Himachal becomes number-1 block of North India in MANREGA

मनरेगा में उत्तर भारत का नंबर-1 ब्लॉक बना हिमाचल का धर्मशाला

Tue, 23 Jun 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jun 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Dharamshala of Himachal becomes number-1 block of North India in MANREGA
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विकास खंड धर्मशाला मनरेगा में 2018-19 तक के सभी कार्य पूर्ण करने वाला पूरे उत्तर भारत में एकमात्र ब्लॉक बन गया है। समस्त उत्तर भारत में विकास खंड धर्मशाला पहला ऐसा ब्लॉक है, जिसने मनरेगा स्कीम के अंतर्गत 2018-19 तक के सभी कार्य पूर्ण कर लिए हैं। जानकारी के अनुसार 2015-16 तक 2954 कार्य, 2016-17 में शुरू किए गए 543, 2017-18 में शुरू किए गए समस्त 405 और 2018-19 में शुरू किए गए समस्त 488 कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं। भारत सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार मनरेगा के अंतर्गत  2015-16, 2016-17, 2017-18 व 2018-19 में शुरू किए गए कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करना था, जिसमें विकास खंड धर्मशाला ने पूरे उत्तर भारत भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

विज्ञापन

 

 साथ ही 2019-20 में शुरू किए गए 377 कार्यों को भी जल्द ही पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मनरेगा समग्र मुहिम के तहत विकास खंड धर्मशाला में 17 विभिन्न प्रकार के कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनमें केंचुआ खाद पिट, बकरी शेड, मुर्गी आश्रय, गोशाला, पौधरोपण, फूलों की नर्सरी, शौचालय निर्माण, वर्षा जल संग्रहण टैंक इत्यादि जैसे व्यक्तिगत कार्य किया जा रहे हैं।  इससे एक ओर लोगों को घर-द्वार पर कार्य मिल रहे हैं, वहीं ऐसी परिसंपत्तियों का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोगों के आय के साधन भी सृजित हो रहे हैं। धर्मशाला में अभी तक मनरेगा समग्र के अंतर्गत 250 से अधिक व्यक्तिगत कार्यों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिन्हें विकास खंड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। 

विज्ञापन


350 बने नए जॉब कार्ड
वहीं मनरेगा समग्र की सफलता के संकेत आने शुरू हो गए हैं। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विकास खंड के तहत आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों में 350 नए जॉब कार्ड बने हैं, जबकि नए कार्ड बनाने का कार्य अभी चला हुआ है। खंड विकास अधिकारी धर्मशाला अभिनीत कात्यायन ने कहा कि प्रार्थी के आवेदन किए जाने के 20 दिन के भीतर कार्य को स्वीकृत कर व्यक्तिगत कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।-
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed