{"_id":"640c29ef58f091e5cf0f5f93","slug":"dharamshala-news-triund-trek-will-be-opened-for-tourists-from-15-march-2023-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dharamshala News: 15 से खुलेगा त्रियुंड ट्रैक, ट्रैकिंग का आनंद ले पाएंगे पहाड़ों में घूमने के शौकीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dharamshala News: 15 से खुलेगा त्रियुंड ट्रैक, ट्रैकिंग का आनंद ले पाएंगे पहाड़ों में घूमने के शौकीन
Sat, 11 Mar 2023 12:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 11 Mar 2023 12:43 PM IST
सार
त्रियुंड ट्रैक को 15 मार्च के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मैक्लोडगंज से करीब 9 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के लिए लोगों को करीब चार से पांच घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
त्रियुंड ट्रैक- फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहाड़ों में घूमने के शौकीन पर्यटकों के लिए पर्यटन नगरी धर्मशाला का प्रसिद्ध त्रियुंड ट्रैक 15 मार्च से खोल दिया जाएगा। इसके बाद पर्यटक त्रियुंड की यात्रा कर सकते हैं। गर्मियों के मौसम में यहां हजारों की संख्या में देश और विदेश से पर्यटक आते हैं। बारिशों और भारी हिमपात होने के कारण दिसंबर से गर्मियों तक इस ट्रैक को बंद कर दिया जाता है, लेकिन अब बारिश की संभावनाएं कम हैं।
विज्ञापन
ऐसे में इस ट्रैक को 15 मार्च के बाद पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। मैक्लोडगंज से करीब 9 किलोमीटर का पैदल सफर तय करने के लिए लोगों को करीब चार से पांच घंटे का समय लगता है। इसके अलावा पर्यटक गलू माता मंदिर तक गाड़ी में जा सकते हैं। इससे करीब दो किलोमीटर का सफर कम हो जाता है।
विज्ञापन
गर्मियों का मौसम शुरू होने से लेकर दिसंबर तक पर्यटक यहां ट्रैकिंग का आनंद लेते हैं। त्रियुंड में वन विभाग के रेस्ट हाउस के अलावा निजी कैपिंग साइट भी तैयार की गई हैं। इस बार गर्मियों का दौर समय से पहले ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन
15 मार्च तक त्रियुंड ट्रैक को पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। इस दौरान गलू चेकिंग पोस्ट पर त्रियुंड जाने वाले पर्यटक और स्थानीय लोगों का पंजीकरण करने के बाद उन्हें आगे भेजा जाएगा। त्रियुंड जाने वाले पर्यटकों को अपने साथ प्रशिक्षित गाइड ले जाना चाहिए। - विनय धीमान, उपनिदेशक, पर्यटन विभाग जिला कांगड़ा