फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala: New Zealand players became admirers of the beautiful valleys of Triund, captain Kane Williamson s

धर्मशाला: त्रियुंड की हसीन वादियों के मुरीद हुए न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, कप्तान केन विलियमसन ने ये कहा

Wed, 25 Oct 2023 06:25 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Oct 2023 06:25 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने त्रियुंड की हसीन वादियों को निहारा। यहां के सुंदर वादियों के खिलाड़ी मुरीद हो गए। 

विज्ञापन
Dharamshala: New Zealand players became admirers of the beautiful valleys of Triund, captain Kane Williamson s
न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने त्रियुंड की ट्रैकिंग की - फोटो : संवाद

विस्तार

 न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने बुधवार को धौलाधार के पहाड़ों की गोद में बसे प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर त्रियुंड की ट्रैकिंग की। खिलाड़ियों ने सुबह साढ़े आठ बजे गलू से ट्रैकिंग शुरू की और 10 बजे त्रियुंड पहुंचे। खिलाड़ियों ने त्रियुंड की हसीन वादियों को निहारा। यहां के सुंदर वादियों के खिलाड़ी मुरीद हो गए। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन  ने पर्यटन स्थल की खूबसूरती और ट्रैकिंग रास्ते की तारीफ की। कप्तान ने कहा कि अगर उन्हें दोबारा मैच के लिए धर्मशाला आने का मौका मिला तो वह त्रियुंड फिर आना चाहेंगे। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर त्रियुंड आकर जो सकून मिलता है, उसका अलग ही अहसास है। उनके साथ टिम साउथी, विल यंग और लॉकी फर्ग्यूसन सहित स्पोर्ट्स स्टाफ गलू चेक पोस्ट से पांच किलोमीटर की चढ़ाई डेढ़ घंटे में चढ़ी।

विज्ञापन


त्रियुंड से धौलाधार और निचले क्षेत्रों के नजारों को खिलाड़ियाें ने कैमरे में कैद किया। एक घंटा यहां मस्ती करने के बाद खिलाड़ी सवा 11 बजे लौट आए। न्यूजीलैंड का 28 अक्तूबर को एचपीसीए स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के साथ मैच होना है। इससे पहले 22 को भारत के साथ मैच था। बीच में लंबा गैप मिलने के कारण खिलाड़ी अभ्यास के साथ खूब मस्ती भी कर रहे हैं। इससे पहले मंगलवार को खिलाड़ी धर्मगुरु दलाई लामा से मिलने मैक्लोडगंज पहुंचे थे। वहीं, मंगलवार को भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़, बैटिंग कोच विक्रम राठौर समेत शुभमन गिल, कुलदीप यादव ने त्रियुंड की ट्रैकिंग की थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed