{"_id":"60f065838ebc3ecd026ea01f","slug":"dharamshala-mla-vishal-nehria-and-his-wife-s-fight-case-reached-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट पहुंचा धर्मशाला के विधायक नैहरिया और पत्नी के झगड़े का मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट पहुंचा धर्मशाला के विधायक नैहरिया और पत्नी के झगड़े का मामला
Thu, 15 Jul 2021 10:19 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 15 Jul 2021 10:19 PM IST
सार
गौर हो कि पिछले माह सुर्खियों में रहा विधायक और उनकी पत्नी के बीच चला विवाद अब न्यायालय पहुंच गया है। एचएएस पत्नी ने एसपी कांगड़ा के पास पति विधायक विशाल नैहरिया के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी।
विज्ञापन
विधायक विशाल नैहरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विधानसभा क्षेत्र धर्मशाला के विधायक विशाल नैहरिया और उनकी एचएएस पत्नी के बीच झगड़े का मामला अब धर्मशाला कोर्ट में पहुंच गया है। कोर्ट ने विधायक नैहरिया को 31 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा है। इसके लिए उन्हें कोर्ट से नोटिस जारी किया गया है। गौर हो कि पिछले माह सुर्खियों में रहा विधायक और उनकी पत्नी के बीच चला विवाद अब न्यायालय पहुंच गया है।
विज्ञापन
एचएएस पत्नी ने एसपी कांगड़ा के पास पति विधायक विशाल नैहरिया के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत कर सुरक्षा की मांग की थी। अब उन्होंने विधायक पति से कानूनी रूप से अलग होने की मांग करते हुए याचिका दायर की है। ओशिन के अधिवक्ता मनीष कुमार ने बताया कि न्यायालय ने प्रतिवादी को 31 अगस्त को अदालत में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन