फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamshala: Kurukshetra University won the Kabaddi match by all outing Raipur team 10 times.

धर्मशाला: कबड्डी में कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने रायपुर की टीम को 10 बार ऑलआउट कर जीता मैच

Tue, 10 Feb 2026 07:57 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला।
अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 10 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

 विश्वविद्यालय संघ एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान से धर्मशाला में हो रही अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच खेले गए। 

विज्ञापन
Dharamshala: Kurukshetra University won the Kabaddi match by all outing Raipur team 10 times.
अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता - फोटो : संवाद

विस्तार

भारतीय विश्वविद्यालय संघ एवं हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान से धर्मशाला में हो रही अखिल भारतीय इंटर जोनल महिला कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई मैच खेले गए। मंगलवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय और प. रविशंकर शुक्ल विवि रायपुर के बीच मैच खेला गया, जिसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने रायपुर की टीम को एकतरफा मैच में 38 अंकों से हराकर मैच अपने कब्जे में कर लिया। मैच के दौरान कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी ने रायपुर की टीम को 10 बार ऑलआउट कर दिया। इसके अलावा एक मैच केकेएसयू रामटेक और विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन समेल के बीच हुआ। इसमें केकेएसयू रामटेक ने विनायक मिशन को 16 अंकों से पराजित कर दिया। रामटेक यूनिवर्सिटी ने पहले ही हाफ में 18 और दूसरे हाफ में 14 अंक अर्जित किए, जबकि विरोधी टीम ने पहले हाफ में 5 और दूसरे हाफ में 11 अंक जुटाए।

विज्ञापन
Trending Videos

दूसरा मैच एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा और कोटा विश्वविद्यालय कोटा राजस्थान के बीच खेला गया। इस मैच में दरभंगा की टीम ने 40, जबकि कोटा की टीम ने 30 अंक हासिल किए। इसके अलावा भारतीय भारतीय विश्वविद्यालय कोयंबटूर (40) और चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (50) अंक लेकर विजयी रही। वहीं लवली प्रोफेशनल विश्वविद्यालय जालंधर (36) से विनायक मिशन रिसर्च फाउंडेशन सलेम (13) को हार मिली। भारती विद्यापीठ विश्वविद्यालय पुणे (50) ने पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर (23) को 27 अंकों से मात दी। कवि कुलगुरु कालिदास संस्कृत विश्वविद्यालय रामटेक (32) और डॉ. सीवी रमन विश्वविद्यालय कोटा बिलासपुर (32) के बीच खेला गया मुकाबला बराबर अंक आने के कारण टाई रहा। इसके अलावा एलएन मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा (33) और गुरु काशी विश्वविद्यालय पंजाब (40) के बीच खेले गए मुकाबले में गुरु काशी विवि ने सात अंकों से मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। उल्लेखनीय है कि चार दिवसीय इस कबड्डी प्रतियोगिता में देशभर की 15 विश्वविद्यालयों की टीमें भाग ले रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed