{"_id":"18c4fe2d2083fd095cb27edde538ed1a","slug":"dharamshala-is-not-in-top-20-smart-city-list-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टॉप-20 स्मार्ट शहरों की दौड़ से बाहर हुआ धर्मशाला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टॉप-20 स्मार्ट शहरों की दौड़ से बाहर हुआ धर्मशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 28 Jan 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला स्मार्ट शहर बनने का काम अब डेढ़ साल बाद शुरू हो पाएगा। वीरवार को पहले टॉप-20 स्मार्ट शहरों की दौड़ से धर्मशाला बाहर हो गया है। धर्मशाला इस फेहरिस्त में 59 नंबर पर बताया जा रहा है। यानी, अगले स्मार्ट शहरों में धर्मशाला का शामिल होना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन
केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय ने वीरवार को चयनित स्मार्ट सिटी के लिए पैसा जारी करने की लिस्ट जारी की है। इसमें धर्मशाला स्मार्ट सिटी का नाम शामिल नहीं है। केंद्र सरकार ने 97 शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
सूत्र बताते हैं कि हिमाचल में स्मार्ट सिटी को लेकर नगर निगम शिमला और धर्मशाला के बीच आपसी खींचतान का असर भी स्मार्ट सिटी पर पड़ा है। नए सिरे से धर्मशाला का नाम केंद्र सरकार को भेजने पर भी चयन प्रक्रिया सवालों के घेरे में आई है।
विज्ञापन
दूसरे, स्मार्ट सिटी को लेकर मांगे गए सुझाव में भी हिमाचल के लोगों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब प्रदेश सरकार को स्मार्ट सिटी टॉप-20 के लिए अप्रैल महीने में केंद्र सरकार को दस्तावेज जमा कराने होंगे, उसके बाद ही अगली साल स्मार्ट सिटी की लिस्ट में धर्मशाला के नाम शामिल हो सकेगा।
धर्मशाला के लिए करोड़ों की राशि स्वीकृत : पठानिया
शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया ने कहा कि धर्मशाला नगर निगम के लिए 20 करोड़ की राशि मांगी है। इससे पहले सरकार ने धर्मशाला के सुंदरीकरण, सीवेज, अंडर ग्राउंड डस्टबिन, वाई-फाई सुविधा, स्ट्रीट लाइटों के लिए राशि स्वीकृत की है। इस साल धर्मशाला टॉप-20 में शामिल नहीं हो पाया है, लेकिन अगले साल धर्मशाला का नाम टॉप पर होगा।
केंद्र सरकार की लिस्ट में धर्मशाला 59वें नंबर पर था, पहले चरण में 20 शहर लिए गए हैं। अगली साल स्मार्ट सिटी के तहत धर्मशाला को पैसा जारी होगा। धर्मशाला के लिए कई योजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार अपने स्तर पर भी धर्मशाला को स्मार्ट बना रही है।- सुधीर शर्मा, शहरी विकास मंत्री