{"_id":"6736e946173e2682540e462c","slug":"dharamshala-four-cricketers-from-himachal-pradesh-selected-for-challenger-trophy-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: चैलेंजर ट्राॅफी के लिए हिमाचल प्रदेश की चार क्रिकेटर चुनीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: चैलेंजर ट्राॅफी के लिए हिमाचल प्रदेश की चार क्रिकेटर चुनीं
Fri, 15 Nov 2024 11:55 AM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:55 AM IST
सार
हिमाचल की कप्तान हरलीन दयोल को टीम-ए के लिए चुना गया है। उन्हें टीम को कप्तान भी नियुक्त किया गया है। वहीं नितिका चौहान और सोनल ठाकुर को टीम-बी के लिए चुना गया।
विज्ञापन
हरलीन देओल, यमुना राणा, सोनल ठाकुर व नितिका चाैहान।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बीसीसीआई की सीनियर वुमन टी-20 चैलेंजर क्रिकेट ट्राफी में हिमाचल प्रदेश की चार महिला क्रिकेटरों का चयन हुआ है। यह सभी ट्राॅफी में विभिन्न टीमों से एक दूसरे के खिलाफ मैदान में उतरेंगी। हिमाचल की कप्तान हरलीन दयोल को टीम-ए के लिए चुना गया है। उन्हें टीम को कप्तान भी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
वहीं नितिका चौहान और सोनल ठाकुर को टीम-बी के लिए चुना गया। इसके अलावा यमुना राणा को टीम-सी में शामिल किया गया है। चैलेंजर ट्राॅफी रांची में 17 से 27 नवंबर को खेली जाएगी। इसके लिए सूबे की चारों क्रिकेटर रवाना हो गई हैं। एचपीसीए के सचिव अवनीश परमार ने कहा कि प्रदेश की महिला क्रिकेटर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम चमका रही हैं।
विज्ञापन