गूगल के विज्ञापन में धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम, यू ट्यूब पर बटोर रहा सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्मार्ट सिटी धर्मशाला की वादियों का वीडियो यू ट्यूब पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है। यह वीडियो दुनिया की प्रख्यात कंपनी गूगल ने शूट कर डाला है। गूगल ने धर्मशाला स्टेडियम सहित मैकलोडगंज और नड्डी में पूर्व भारतीय क्रिकेटर राहुल द्रविड़ और उनकी क्रिकेट टीम का धर्मशाला के एक दिन के दौरे का बनाया है।
यहां देखिए पूरा वीडियोःhttps://goo.gl/FSev5n
इसमें राहुल द्रविड़ और उनकी टीम गूगल के लिए विज्ञापन करती दिखाई गई है। गूगल की ओर से विज्ञापन के लिए धर्मशाला को शूटिंग स्थल चुनने के बाद पर्यटन नगरी दुनिया भर में खूब सुर्खियां बटोर रही है।
वीडियों में मैक्लोड़गंज की भी शूटिंग
मैकलो रेस्तरां में उन्हें खाना खाते दिखाया गया है। इसके बाद उन्हें नड्डी स्थित डलझील में वोटिंग करते शूट किया गया है। गूगल के वीडियो शूट ने धर्मशाला को नया तमगा दे दिया है।