{"_id":"6700d59f8cf11cb8ec088c8e","slug":"dharamshala-900-players-from-the-country-and-18-from-himachal-will-show-their-strength-2024-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता: धर्मशाला में देश के 900, हिमाचल के 18 खिलाड़ी दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता: धर्मशाला में देश के 900, हिमाचल के 18 खिलाड़ी दिखाएंगे दम
Sat, 05 Oct 2024 11:29 AM IST
Krishan Singh
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
मोहिंद्र सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 05 Oct 2024 11:29 AM IST
सार
पहली बार हो रही महिला और पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
भारोत्तोलन (फाइल )
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल में पहली बार हो रही महिला और पुरुष वर्ग की राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। प्रतियोगिता नगरोटा बगवां में 6 से 13 अक्तूबर तक होगी। देशभर से 900 से अधिक खिलाड़ी इसमें अपना दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में राष्ट्रमंडल और देश के लिए बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी भाग लेंगे। प्रतियोगिता के आयोजन के लिए हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ ने तैयारियां पूरी कर दी है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे के खिलाड़ियों को खासी उम्मीद है।
विज्ञापन
इससे पहले प्रदेश के इतने खिलाड़ियों की कभी क्वालीफाई भी नहीं किया था। यह पहला मौका जब एक साथ 18 खिलाड़ियों ने इसमें क्वालीफाई किया है। हिमाचल प्रदेश भारोत्तोलन संघ के महासचिव राज कुमार जंवाल और अंतरराष्ट्रीय रेफरी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पहली बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सूबे के 18 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले आंकड़ा 10 तक रहता था। अंतरराष्ट्रीय रेफरी और हिमाचल भारोत्तोलन संघ के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा को टूर्नामेंट के लिए निदेशक नियुक्त किया है।
विज्ञापन
ये खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
प्रतियोगिता में महिला के 45 किलोभार में कशिश, जूनियर वर्ग के 55 किलोभार वर्ग में निधि ठाकुर, 76 किलो में प्रज्ञा शर्मा, 87 प्लस में सोनाक्षी राणा, सीनियर कैटेगरी के 45 किलोभार में प्रियंका चौधरी, 55 किलोभार में काजल चौधरी, 71 किलोभार में कृतिका राणा, 81 किलोभार में रक्षा और 87 किलोभार में मनीषा शामिल हैं। जबकि पुरुष वर्ग की जूनियर कैटेगरी के 67 किलोभार में हर्ष, 73 किलोभार में ईश्वर सिंह, 96 किलोभार में रमनदीप मेहता, 102 किलोभार में गोल्डी खान, सीनियर कैटेगरी के 73 किलोभार में याद राम, 96 किलोभार में अभिषेक, 102 किलोभार में विकास ठाकुर और अश्वर खान और 109 किलोभार में दीपक कुमार भाग लेंगे।
विज्ञापन