भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच: दो बजे ही पहुंचना शुरू हो गए थे दर्शक, धर्मशाला को बताया जन्नत
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धर्मशाला में भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच के लिए दर्शक दो बजे ही स्टेडियम पहुंच गए थे। जबकि दोपहर तीन बजे से दर्शकों की लंबी कतारें शुरू हो गईं। लेकिन, दर्शकों के लिए धर्मशाला स्टेडियम के गेट शाम पांच बजे खुल गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला के बाहर धर्मशाला शहर में क्रिकेट प्रेमियों में भारत-श्रीलंका मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। दो बजे ही दर्शक स्टेडियम के बाहर पहुंच गए थे। किसी ने चेहरे पर तिरंगा बनाया तो किसी ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी की टी-शर्ट पहन कर भारत माता की जय के नारे लगाए। क्रिकेट प्रेमी स्टेडियम की खूबसूरती के कायल दिखे। उन्होंने धर्मशाला को जन्नत बताया। स्टेडियम में जम्मू-कश्मीर से आए कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने भारत माता की जय के नारे लगाकर स्टेडियम की ओर प्रस्थान किया।
दर्शकों के लिए पांच बजे खुले स्टेडियम के गेट
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट धर्मशाला में भारत-श्रीलंका क्रिकेट मैच के लिए दर्शक दो बजे ही स्टेडियम पहुंच गए थे। जबकि दोपहर तीन बजे से दर्शकों की लंबी कतारें शुरू हो गईं। लेकिन, दर्शकों के लिए धर्मशाला स्टेडियम के गेट शाम पांच बजे खुल गए। इस दौरान स्टेडियम प्रशासन सहित पुलिस जवानों ने दर्शकों की जांच कर उन्हें स्टेडियम के अंदर भेजा।