{"_id":"626184a445f0cb5cc1768342","slug":"dharamsala-sonam-wangchuk-will-present-a-piece-of-glacier-to-tibetan-spiritual-leader-dalai-lama","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला: सोनम वांगचुक तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भेंट करेंगे ग्लेशियर का टुकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला: सोनम वांगचुक तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा को भेंट करेंगे ग्लेशियर का टुकड़ा
Thu, 21 Apr 2022 09:54 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 21 Apr 2022 09:54 PM IST
सार
गुरुवार को धर्मशाला पहुंचे सोनम वांगचुक ने बताया कि पृथ्वी ग्रह के साथ खिलवाड़ से उपजे खतरों के शुरुआती परिणाम हम देख ही चुके हैं। इस बर्फ के टुकड़े के माध्यम से हम दुनिया भर के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि लाइफ स्टाइल को बदलते हुए सादा जीवन जीने की आदत डालनी होगी।
विज्ञापन
मैगसेसे अवार्ड विजेता सोनम वांगचुक ।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चर्चित फिल्म थ्री इडियट के असली हीरो व प्रतिष्ठित मैगसेसे अवार्ड विजेता सोनम वांगचुक जलवायु परिवर्तन की बढ़ती चिंताओं को साझा करने के लिए शुक्रवार को विश्व पृथ्वी के दिवस के उपलक्ष्य पर तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे दलाईलामा को खार्दुंग ला के ग्लेशियर से लाया बर्फ का टुकड़ा भी भेंट करेंगे। बर्फ का यह टुकड़ा भेंट कर वे दलाईलामा का ध्यान जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय में लगातार पिघल रहे ग्लेशियरों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं।
विज्ञापन
गुरुवार को धर्मशाला पहुंचे सोनम वांगचुक ने बताया कि पृथ्वी ग्रह के साथ खिलवाड़ से उपजे खतरों के शुरुआती परिणाम हम देख ही चुके हैं। इस बर्फ के टुकड़े के माध्यम से हम दुनिया भर के लोगों को संदेश देना चाहते हैं कि लाइफ स्टाइल को बदलते हुए सादा जीवन जीने की आदत डालनी होगी। उनके साथ पर्यावरण कार्यकर्ता भी धर्मशाला पहुंचे हैं। धर्मशाला पहुंचने पर उन्होंने निर्वासित तिब्बत सरकार के प्रधानमंत्री पेंपा सेरिंग और जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए प्रयासरत कार्यकर्ताओं और वैज्ञनिकों से निर्वासित तिब्बत सरकार के सचिवालय में मुलाकात कर जलवायु परिवर्तन के विषय पर चर्चा की।
विज्ञापन
अपनी इनोवेशन के लिए जाने जाते हैं सोनम वांगचुक
वैज्ञानिक सोनम वांगचुक लगातार इनोवेशन पर काम करते रहते हैं। उन्हें उनके आइस स्तूप के लिए भी जाना जाता है। उनके इस आविष्कार को लद्दाख में सबसे कारगर माना जाता है। स्टूडेंट्स एजूकेशनल एंड कल्चरल मूवमेंट्स ऑफ लद्दाख से उन्होंने विशेष लोकप्रियता हासिल की है। लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में परिवर्तन लाने के लिए भी वांगचुक जाने जाते हैं। सोनम वांगचुक का सोलर हीटेड मिलिट्री टेंट का आविष्कार सेना के लिए क्रांतिकारी कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन