फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala: Himachal Central University's victory campaign continues, defeated Osmania

धर्मशाला: हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय का विजय अभियान जारी, उस्मानिया को हराया

Mon, 21 Mar 2022 10:28 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 21 Mar 2022 10:28 PM IST
सार

 केंद्रीय विवि की टीम ने रोचक मुकाबले में उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद की टीम को 20-11 से पराजित किया। अन्य मुकाबलों में दिल्ली विश्वविद्यालय ने राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या को एक तरफा मुकाबले में 37-02
से पराजित किया।

विज्ञापन
Dharamsala: Himachal Central University's victory campaign continues, defeated Osmania
अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा - फोटो : संवाद

विस्तार

 अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय महिला नेटबाल स्पर्धा मेजबान हिमाचल केंद्रीय विश्वविद्यालय का विजय अभियान जारी है। केंद्रीय विवि की टीम ने रोचक मुकाबले में उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद की टीम को 20-11 से पराजित किया।  अन्य मुकाबलों में दिल्ली विश्वविद्यालय ने राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या को एक तरफा मुकाबले में 37-02 से पराजित किया। वहीं पंजाबी विश्वविद्यालय ने सावित्री बाई फुले यूनिवर्सिटी पुणे को रोमांचक मुकाबले में 26-24 से हराया। दूसरे दिन 15 खेले गए मैच, 24 मार्च को स्पर्धा का समापन होगा।

विज्ञापन


 महात्मा गांधी विश्वविद्यालय कोट्टायम ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ को 28-18 से मात दी। केरल विश्वविद्यालय ने आंध्र विश्वविद्यालय को शून्य पर समेटते हुए 33 अंक लेकर शानदार दर्ज जीत की। पंडित रविशंकर शुक्ल विवि छत्तीसगढ़ ने वीटीयू बेलागावी कर्नाटक को 26-21 से हराया। अगले मुकाबले में हेम चंद्राचार्य नार्थ गुजरात विवि ने एमजेपीआरय बरेली को 25-06 से हराया। भगत फूल सिंह महिला विवि  हरियाणा ने राष्ट्र संत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विवि महाराष्ट्र को 28-23 से मात दी। 
विज्ञापन


अगले मुकाबले में कर्नाटक विवि धारवाड़ ने कर्नाटक राज्य अक्का महादेवी महिला विवि विजयपुर को 24-01 से करारी शिकस्त देकर आगे के मुकाबले में जगह बनाई। वहीं लखनऊ विवि ने राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विवि  मध्य प्रदेश को 15-09 से हराया। कोर्ट एक में निर्णायक अनिल खत्री और सुनील शर्मा, रेफरी प्रेम सिंह और स्कोरर की भूमिका में मनिंदर रहे। कोर्ट-2 में निर्णायक की भूमिका में डॉ. संजीव शर्मा, डॉ. प्रवीण कुमार, रेफरी रेणु शर्मा और उद्घोषक हिमांशु कपूर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed