फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharamsala court summons to mp anurag thakur in hpca case.

एचपीसीए केस में सांसद अनुराग को समन जारी

Sat, 04 Jul 2015 08:55 PM IST
Updated Sat, 04 Jul 2015 08:55 PM IST
विज्ञापन
Dharamsala court summons to mp anurag thakur in hpca case.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के लिए एचपीसीए की ओर से सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा और पीजी कॉलेज के क्वार्टर गिराने के मामले में धर्मशाला कोर्ट ने एचपीसीए अध्यक्ष एवं सांसद अनुराग ठाकुर को समन जारी किए हैं।

विज्ञापन


विशेष न्यायाधीश धर्मशाला की अदालत में शनिवार को सरकारी भवन गिराने मामले में सुनवाई हुई। इसमें अनुराग ठाकुर को 7 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी हुए।
विज्ञापन


अनुराग ठाकुर को कोर्ट ने इस मामले में पहले भी समन जारी किए थे जो सर्व नहीं हो पाए थे। मामले में कोर्ट में करीब आधा दर्जन आरोपी पेश हुए।

अवैध पेड़ कटान मामले की सुनवाई 4 सितंबर को

Dharamsala court summons to mp anurag thakur in hpca case.

इस मामले में एचपीसीए अध्यक्ष अनुराग ठाकुर सहित प्रवक्ता संजय शर्मा, पदाधिकारी अतर सिंह नेगी, गौतम ठाकुर, तत्कालीन उपायुक्त कांगड़ा केके पंत, तत्कालीन प्रधान सचिव शिक्षा पीसी धीमान, तत्कालीन निदेशक उच्च शिक्षा ओपी शर्मा, पूर्व कॉलेज प्रिंसिपल नरेंद्र अवस्थी और एलएम शर्मा, देवी सिंह चौहान, मोहिंद्र चंद कटोच को आरोपी बनाया गया है।

वहीं, कोर्ट में एचपीसीए को सोसाइटी से कंपनी बनाने और होटल पवेलियन के लिए अवैध पेड़ कटान मामलों की अगली तारीख 4 सितंबर को निर्धारित हुई। इन दोनों मामलों में हाईकोर्ट में होने के चलते इनकी सुनवाई पर स्टे लगा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed