फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharampur will hold state levelstatehood day celebration for the first time, preparations in full swing

Mandi News: धर्मपुर में पहली बार होगा राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह, तैयारियां जोरों पर

Tue, 23 Jan 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी , धर्मपुर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी , धर्मपुर (मंडी) Published by: Krishan Singh Updated Tue, 23 Jan 2024 06:19 PM IST
सार

पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस बार मंडी जिले के धर्मपुर में मनाया जाएगा। 

विज्ञापन
Dharampur will hold state levelstatehood day celebration for the first time, preparations in full swing
धर्मपुर में राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस की तैयारियां जोरों पर - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस का राज्य स्तरीय समारोह इस बार मंडी जिले के धर्मपुर में मनाया जाएगा। धर्मपुर के इतिहास में यह पहला मौका है, जब यह प्रदेश के इतने बड़े राज्य स्तरीय समारोह की मेजबानी करेगा। इस बात को लेकर धर्मपुर क्षेत्र की जनता में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, धर्मपुर के विधायक चंद्रशेखर ने भी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है और दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। पूरे धर्मपुर बाजार को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। डिग्री कॉलेज के मैदान में यह समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह ही अध्यक्षता सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे और तिरंगा फहराकर भव्य परेड की सलामी लेंगे। विधायक चंद्रशेखर ने बताया कि आयोजन के दौरान लोगों को धर्मपुर की प्राचीन समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी और इसके लिए विशेष आयोजन किए जा रहे हैं।

विज्ञापन


उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए धर्मपुर को चुनने के लिए सीएम का आभार भी जताया। स्थानीय निवासी सतीश कुमार गुप्ता, अजय ठाकुर और व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चंद ने बताया कि इससे पहले वे इस आयोजन को टीवी के माध्यम से ही देखते थे लेकिन इस बार उन्हें यह आयोजन अपने क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही स्थानीय लोगों में सीएम के दौरे से क्षेत्र के विकास को लेकर बड़ी उम्मीदें भी नजर आ रही हैं। लोगों को उम्मीद है कि सीएम इस राज्य स्तरीय समारोह के दौरान प्रदेश के साथ धर्मपुर क्षेत्र को भी बड़ी सौगात देंगे।  बता दें, 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था और इसी उपलक्ष पर हर वर्ष 25 जनवरी को हिमाचल प्रदेश पूर्ण राज्यत्व दिवस मनाता है। इसका पूरे प्रदेश में सिर्फ एक ही आयोजन होता है जिसके लिए इस बार धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र को चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed