फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dharampur shimla two additional trains navratri festival season railway

हिमाचल: धर्मपुर से शिमला तक चलेंगी दो अतिरिक्त ट्रेनें, त्योहारी सीजन में यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत

Tue, 06 Oct 2026 09:21 AM IST
Ankesh Dogra भारती शर्मा, शिमला।
भारती शर्मा, शिमला। Published by: Ankesh Dogra Updated Tue, 06 Oct 2026 09:21 AM IST
सार

कालका-शिमला विश्व धरोहर रेलमार्ग पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे धर्मपुर से शिमला के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। टकसाल के पास रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच केवल एक ट्रेन चल रही है। नवरात्र और त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना को देखते हुए पहले एक अतिरिक्त ट्रेन शुरू करने और मांग बढ़ने पर दूसरी ट्रेन चलाने की योजना है।

विज्ञापन
dharampur shimla two additional trains navratri festival season railway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

शारदीय नवरात्र और आगामी त्योहारी सीजन में शिमला आने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर धर्मपुर से शिमला के बीच रेलवे दो अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी कर रहा है। रेलवे बोर्ड स्तर पर इसकी कवायद चल रही है और नई समयसारिणी को मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों के साथ पत्राचार किया गया है। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, शुरुआत में एक अतिरिक्त ट्रेन चलाने की योजना है। यात्रियों की संख्या और मांग को देखते हुए इसके बाद दूसरी अतिरिक्त ट्रेन भी शुरू की जा सकती है। इससे धर्मपुर पहुंचने वाले यात्रियों को शिमला जाने के लिए मौजूदा व्यवस्था के मुकाबले अधिक विकल्प मिलेंगे।

विज्ञापन
Trending Videos

टकसाल में पुल क्षतिग्रस्त होने से रेल सेवा प्रभावित
बरसात के दौरान टकसाल के समीप रेलवे पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद कालका से शिमला के बीच नियमित रेल सेवा प्रभावित हुई है। इसके चलते फिलहाल धर्मपुर से शिमला के बीच सीमित रेल सेवा संचालित हो रही है। एक ही ट्रेन उपलब्ध होने के कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कालका या अन्य स्थानों से शिमला आने वाले यात्रियों को पहले सड़क मार्ग से धर्मपुर पहुंचना पड़ता है। इसके बाद धर्मपुर से शिमला के लिए उपलब्ध ट्रेन का सहारा लेना पड़ता है। यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह ट्रेन इन दिनों लगभग पूरी क्षमता के साथ चल रही है। ऐसे में नवरात्र और त्योहारों के दौरान अतिरिक्त ट्रेनों की जरूरत और बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बंगाल से आने वाले श्रद्धालुओं को भी मिलेगी राहत
शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक शिमला पहुंचते हैं। शिमला का कालीबाड़ी मंदिर बंगाली समुदाय के लिए विशेष धार्मिक महत्व रखता है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-अर्चना और दुर्गा पूजा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। त्योहारी सीजन में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ने के कारण कालका-शिमला रेलमार्ग पर भी यात्रियों का दबाव बढ़ने की उम्मीद है। अतिरिक्त ट्रेनें चलने से धर्मपुर से शिमला तक पहुंचने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिल सकती है।
विज्ञापन

पहले छह ट्रेनों का होता था संचालन
रेल सेवा प्रभावित होने से पहले सामान्य दिनों में कालका से शिमला के बीच छह ट्रेनों का संचालन होता था। पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद सेवा सीमित होने से यात्रियों को सड़क परिवहन पर निर्भर रहना पड़ रहा है। अब त्योहारी सीजन से पहले रेलवे की ओर से अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की तैयारी को यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे खासतौर पर उन लोगों को फायदा होगा, जो धर्मपुर तक पहुंचने के बाद शिमला के लिए ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं।

धर्मपुर स्टेशन पर सर्विस ट्रैक का काम तेज
धर्मपुर रेलवे स्टेशन पर इन दिनों सर्विस ट्रैक बिछाने का काम भी चल रहा है। इस ट्रैक का इस्तेमाल अतिरिक्त बोगियों और ट्रेनों को खड़ा करने के लिए किया जा सकेगा। रेलवे की तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि त्योहारी सीजन में अतिरिक्त रेल सेवा शुरू करने की दिशा में काम तेजी से आगे बढ़ रहा है।

पहले एक, मांग बढ़ी तो दूसरी ट्रेन
रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त ट्रेनें एक साथ शुरू करने के बजाय चरणबद्ध तरीके से चलाने की योजना है। पहले चरण में एक अतिरिक्त ट्रेन संचालित की जाएगी। इसके बाद यात्रियों की संख्या और मांग का आकलन कर दूसरी ट्रेन चलाने पर फैसला लिया जाएगा।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, रेल मंडल अंबाला यशनजीत सिंह के अनुसार, त्योहारी सीजन और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए धर्मपुर से शिमला के बीच अतिरिक्त ट्रेनें चलाने की योजना बनाई जा रही है। पहले एक ट्रेन चलाई जाएगी और मांग के अनुसार दूसरी ट्रेन भी संचालित की जा सकती है। इस व्यवस्था से नवरात्र के दौरान शिमला आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों को धर्मपुर से आगे सफर करने के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed