फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dharampal horse got first position in horse riding at lavi fare rampur

लवी मेला: घुड़दौड़ में धर्मपाल का घोड़ा रहा प्रथम

Mon, 05 Nov 2018 08:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामपुर बुशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रामपुर बुशहर Updated Mon, 05 Nov 2018 08:00 PM IST
विज्ञापन
Dharampal horse got first position in horse riding at lavi fare rampur

लवी मेला मैदान में सोमवार को अश्व प्रदर्शनी का रोमांच देखने को मिला। घोड़ा रेस और गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता को देखने के लिए दूर-दूर से लोग पहुंचे। पशु पालन विभाग की ओर से आयोजित अश्व प्रदर्शन के समापन अवसर पर एडीसी शिमला देवश्वेता बनोली ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।

विज्ञापन


उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।  रामपुर के मेला मैदान में सोमवार को अश्व प्रदर्शनी का विधिवत समापन हो गया। प्रदर्शनी के समापन अवसर पर अश्व पालकों ने गुब्बारा फोड़ दौड़ और घुड़दौड़ में भाग लिया।
विज्ञापन


सबसे पहले अश्व पालकों के लिए गुब्बारा फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में आंखों में पट्टी बांधकर घुड़सवारों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में मदन लाल, गांव यांगपा जिला किन्नौर ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद 400 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें रामपुर उपमंडल के सुरड़ के धर्मपाल ने पहला स्थान हासिल किया, वहीं दूसरे नंबर पर उरज्ञान दोर्जे, गांव कुंगरी, जिला लाहौल स्पीति का घोड़ा रहा।

Dharampal horse got first position in horse riding at lavi fare rampur

800 मीटर दौड़ में भी धर्मपाल के घोड़े ने बाजी मारी। वहीं दूसरे स्थान पर उरज्ञान दोर्जे का घोड़ा रहा। धर्मपाल ने बीते वर्ष भी पहले स्थान पर बाजी मारी थी। इसके अलावा अमीचंद, गांव खाब, जिला किन्नौर के नर घोड़े को सर्वोत्तम घोड़ा और सोमकृष्ण, गांव नांन, मंडी की मादा घोड़ी को सर्वोत्तम चुना गया।

पशुपालन विभाग द्वारा बीते तीन दिनों में कुल 362 घोड़ों का पंजीकरण किया गया। मैदान में विभाग की सूचना के अनुसार इस बार सबसे मंहगा घोड़ा 51 हजार रुपये में बिका। 

प्रदर्शनी के समापन अवसर पर सहायक निर्देशक डॉ. अशोक चौहान, वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुबेर शर्मा, डॉ. गुलशन, डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. सुरेश कपूर सहित अन्य मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed