फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dhaniram Shandil said Outsourced workers will be hired on the basis of educational qualification and age.

Himachal: धनीराम शांडिल बोले- शैक्षणिक योग्यता, उम्र के आधार पर रखे जाएंगे आउटसोर्स कर्मी

Wed, 04 Oct 2023 07:15 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 04 Oct 2023 07:15 PM IST
सार

 स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दोनों बड़े संस्थानों आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज टांडा में अगले दो माह में आधुनिक सीटी स्कैन और एमआर मशीनें लगाई जाएंगी। इसके अलावा 200 डाॅक्टरों और 700 स्टाफ नर्सों की भी जल्द नियुक्ति होगी। 

विज्ञापन
Dhaniram Shandil said Outsourced workers will be hired on the basis of educational qualification and age.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल ने कहा कि कोरोना काल में रखे गए आउटसोर्स कर्मियों को उनकी शैक्षणिक योग्यता और उम्र के आधार पर दोबारा कहीं न कहीं रखा जाएगा, ताकि कोरोना जैसी संकट की घड़ी में काम करने वाले कर्मचारियों के साथ अन्याय न हो। स्वास्थ्य विभाग से निकाले गए करीब 70 फीसदी आउटसोर्स कर्मचारियों को दोबारा उनकी योग्यता के हिसाब से रखा जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दोनों बड़े संस्थानों आईजीएमसी शिमला और मेडिकल कॉलेज टांडा में अगले दो माह में आधुनिक सीटी स्कैन और एमआर मशीनें लगाई जाएंगी।

विज्ञापन


इसके अलावा 200 डाॅक्टरों और 700 स्टाफ नर्सों की भी जल्द नियुक्ति होगी। प्रदेश में हर व्यक्ति को किसी न किसी योजना के साथ जोड़ा जाएगा। लोगों के आभा आईडी कार्ड बनाए जा रहे हैं और इन्हें पूरी तरह से डिजिटल रखा जाएगा। शांडिल ने कहा कि पहली बार प्रदेश में प्राकृतिक आपका आई है। प्रभावितों की मदद के लिए सरकार ने विशेष राहत पैकेज दिया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि आपदा को राष्ट्रीय आपदा घोषित किया जाए। इस मौके पर विधायक सुधीर शर्मा और डीसी डॉ. निपुण जिंदल मौजूद रहे।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि खड्डों और नालों के चैनलाइजेशन के लिए उपयुक्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत और पुनर्वास कार्यों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने कहा कि अब विधायक क्षेत्र में विकास निधि में आपदा प्रभावित परिवारों को घरों के लिए रिटेनिंग वॉल और नालों के तटीकरण का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि कांगड़ा में प्रभावितों को कुल 5,93,07,815 रुपये की आर्थिक सहायता सरकार की ओर से अब तक उपलब्ध करवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed