{"_id":"63e26c6cc28d0930ed29a9c4","slug":"dhaniram-shandil-said-destitute-elders-living-in-ashrams-will-get-accommodation-in-three-star-hotels-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: शांडिल बोले- आश्रमों में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगी थ्री स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: शांडिल बोले- आश्रमों में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों को मिलेगी थ्री स्टार होटल में ठहरने की व्यवस्था
Tue, 07 Feb 2023 08:52 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Feb 2023 08:52 PM IST
सार
मंत्री धनी राम शांडिल ने कहा कि सीएम की घोषणा के तहत वृद्ध आश्रम में रहे 49 बेसहारा वृद्धजनों को हर वर्ष प्रति व्यक्ति के हिसाब से गर्मी और सर्दी के लिए 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा।
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री धनी राम शांडिल।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वास्थ्य, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री धनी राम शांडिल ने मंगलवार को ढली के विशेष योग्यता संस्थान, नारी सेवा संस्थान मशोबरा और बसंतपुर स्थित वृद्ध आश्रमों का निरीक्षण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सीएम की घोषणा के तहत वृद्ध आश्रम में रहे 49 बेसहारा वृद्धजनों को हर वर्ष प्रति व्यक्ति के हिसाब से गर्मी और सर्दी के लिए 10 हजार रुपये का आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। हर वर्ष तीर्थ स्थलों एवं अन्य पर्यटन स्थलों में भ्रमण के दौरान उन्हें थ्री स्टार होटल में रात्रि ठहराव की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अनाथ बच्चों, निराश्रित महिलाओं और वृद्ध जनों के कल्याण के लिए मुख्यमंत्री सुखाश्रय सहायता कोष बनाया गया है। करीब 101 करोड़ रुपये के इस कोष में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्रियों, मुख्य संसदीय सचिवों और कांग्रेस के सभी विधायकों ने अंशदान किया है। कहा कि आश्रमों में रह रहे बेसहारा बुजुर्गों को पहले प्रति व्यक्ति 4 जोड़ी कपड़े के दिए जाते थे, जिसे बढ़ाकर अब सीएम ने 6 जोड़ी कर दिया गया है। इस अवसर पर राज्य समाज कल्याण बोर्ड के सचिव जीवन सिंह नेगी, उपनिदेशक सुरेश शर्मा, उपनिदेशक वंदना चौहान, डीपीओ ममता पॉल, डीडब्ल्यूओ केवल राम चौहान, विशेष योग्यता संस्थान के प्रधानाचार्य धर्म पाल राणा, टीडब्ल्यूओ शहरी सुरेन्द्र कुमार और अल्पसंख्यक वित्त निगम के उप महाप्रबंधक सीएल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
सदन की महिलाओं से किया संवाद
मंत्री धनी राम शांडिल ने नारी सेवा सदन में 3 हिमाचल तथा 17 बाहरी राज्यों की महिलाओं के साथ बातचीत भी की। उन्होंने विशेष योग्यता संस्थान में कम दृष्टि के छात्र वीरपाल के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्रधानाचार्य को स्टाफ की कमी का पूर्ण विवरण एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विषय में लिखित निर्देश भी दिए।
विज्ञापन