फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhali vegetable market will be expanded by Rs 37 crores

Shimla News: ढली सब्जी मंडी का 37 करोड़ से होगा विस्तार

Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dhali vegetable market will be expanded by Rs 37 crores
शिमला। ढली सब्जी मंडी के विस्तारीकरण का कार्य जल्द शुरू होगा। इसके लिए 37 करोड़ रुपये का टेंडर आमंत्रित किया है। दो हफ्तों के भीतर मंडी के विस्तारीकरण का काम शुरू कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने 2 दिसंबर 2024 को सब्जी मंडी के विस्तारीकरण का शिलान्यास किया था। शिलान्यास के ढाई माह बाद इसके लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं। इसमें 18 माह के भीतर सब्जी मंडी के विस्तारीकरण के कार्य को पूरा करने का लक्ष्य रखा है। ढली में बनाई जाने वाली मंडी में नए ऑक्शन यार्ड और भवन में 70 के करीब नई दुकानें बनेंगी। इसके अलावा एक नई पार्किंग बनाई जाएगी। इसमें सब्जियां लेकर आने वाले किसान अपनी गाड़ियां खड़ी कर सकेंगे। एपीएमसी के चेयरमैन देवानंद वर्मा ने बताया कि मंडी के विस्तारीकरण के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया है। मार्च के पहले हफ्ते में कार्य शुरू करने की तैयारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article