फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Dhali tunnel to Bhatahuffer traffic zam

ढली टनल से भट्ठाकुफर तक लगा ट्रैफिक जाम

Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Dhali tunnel to Bhatahuffer traffic zam
ढली टनल से भट्ठाकुफर तक ट्रैफिक जाम
विज्ञापन

सबहेड
सड़क किनारे सेब से लदी गाड़ियों की कतार से दिक्क्त, तीन घंटे जाम में फंसे रहे वाहन
क्रॉसर
हर रोज सैकड़ों वाहनों में आ रहा सेब
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। ढली टनल से भट्ठाकुफर सड़क पर एक बार फिर ट्रैफिक जाम की समस्या गहरा गई है। बुधवार को यहां करीब एक किलोमीटर तक जाम में वाहन फंसे रहे। सेब सीजन के चलते ट्रालों के इस सड़क से होकर गुजरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
बुधवार सुबह 11:15 बजे ढली टनल से भट्ठाकुफर तक सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रहीं। तेज बारिश के बीच ट्रैफिक जाम के कारण आवाजाही करने वाले लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में एचआरटीसी की तीन बसें भी इसमें फंसी रहीं। यहां करीब तीन घंटे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

सेब सीजन के चलते इन दिनों भट्ठाकुफर फल मंडी से ढली टनल की ओर रोजाना सेब से लदी गाड़ियों की कतारें लग रही हैं। बाकी बची सड़क पर दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए जगह न बचने के कारण दिक्कत पेश आ रही है। बुधवार को बारिश के बावजूद पुलिस के जवान ट्रैफिक जाम खोलने के लिए जूझते रहे। सड़क किनारे अवैध पार्किंग भी जाम का कारण बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि भट्ठाकुफर फल मंडी में हर साल करोड़ों रुपये का सेब कारोबार होता है। इसमें हजारों लोग काम करते हैं। सैकड़ों की तादाद में आजकल रोज वाहन सेब लेकर पहुंच रहे हैं। इस वजह से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed