{"_id":"6216515d254e9a682d540180","slug":"dgre-avalanche-warning-in-himalayan-regions-increased-danger-in-kullu-and-lahaul-spiti","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीआरई: हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बढ़ा खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीआरई: हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी, कुल्लू और लाहौल-स्पीति में बढ़ा खतरा
Wed, 23 Feb 2022 09:31 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Feb 2022 09:31 PM IST
सार
मनाली स्थित डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने जिला कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलांड, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन
हिमस्खलन
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिला में एक बार फिर से बर्फबारी होने पर हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बढ़ गया है। मनाली स्थित डीआरडीओ के रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान (डीजीआरई) ने जिला कुल्लू सहित लाहौल-स्पीति, पांगी-किलांड, किन्नौर के ऊंचाई वाले भागों में हिमस्खलन का अलर्ट जारी किया है। डीजीआरई ने हिमालय इलाकों के 24 जगहों पर हिमखंड गिरने की आशंका जताई है। वहीं बुधवार को भी लाहौल घाटी में कई जगहों पर हिमस्खलन की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
हालांकि, इसमें किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। इनमें खासकर क्लाथ, नेहरूकुंड, कोठी, रोहतांग दर्रा, कोकसर, तांदी, केलांग, रोहतांग टनल के दोनों छोर, जिंगजिंगबार, बारालाचा, सरचू, लाचूंगला पास तथा तंगलांगला, खनाग-जलोड़ी दर्रा से सोझा, सोलंगनाला, धुंधी, ब्यासकुंड व मणिमेहश शामिल है। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि डीजीआरई मनाली ने पर्वतीय क्षेत्रों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। कहा कि मौसम को देखते हुए पर्यटक और आम लोग खतरे वाले इलाकों से दूर रहें और इस संबंध में अन्य लोगों को भी जागरुक करने की अपील की है।
विज्ञापन