{"_id":"631217d18b014a2c127f2929","slug":"dgp-disc-award-to-112-officers-and-employees-including-dig-bimal-gupta-madhusudan-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Police: डीआईजी बिमल गुप्ता, मधुसूदन समेत 112 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Police: डीआईजी बिमल गुप्ता, मधुसूदन समेत 112 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड
Fri, 02 Sep 2022 08:18 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Sep 2022 08:18 PM IST
सार
प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साल-2021 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने के निर्देश जारी कर दिए।
विज्ञापन
112 अधिकारियों और कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने साल-2021 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार को डीजीपी डिस्क अवार्ड देने के निर्देश जारी कर दिए। डीआईजी पीटीसी बिमल गुप्ता, डीआईजी सीआर मधुसूदन, राज्यपाल के एडीसी रमन कुमार मीणा, एसपी विजिलेंस अंजुम आरा, एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री, एसपी पुलिस मुख्यालय डॉ. रमेश छाजटा, एआईजी पुलिस मुख्यालय साक्षी वर्मा, एसपी लाहौल-स्पीति मानव वर्मा, एसपी कानून एवं व्यवस्था सृष्टि पांडे, एसपी क्राइम विरेंद्र कालिया समेत 112 अधिकारियों व कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क अवार्ड मिलेगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
डीजीपी डिस्क अवार्ड के लिए जिला शिमला से छह अधिकारी , सोलन दो, पुलिस जिला बद्दी चार, सिरमौर तीन, किन्नौर तीन, मंडी पांच, बिलासपुर तीन, हमीरपुर दो, कुल्लू दो, लाहौल-स्पीति तीन, चंबा तीन, ऊना तीन, कांगड़ा चार, सीआर एक, पीटीसी डरोह तीन, एचपीआईपीएस एक, एसटीबीएन जुन्गा 5, पहली आईआरबीएन-1 से दो, आईआरबीएन-2 दो, आईआरबीएन-3, 4 व 5 से तीन-तीन, आईआरबीएन-6 चार, सीआईडी 16, टीटीआर दो, पुलिस मुख्यालय 10, विजिलेंस 11 और सीटीएस दो और अन्य का चयन हुआ है।
विज्ञापन
यहां क्लिक कर देखें डीजीपी डिस्क अवार्ड लिस्ट
विज्ञापन