फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   devta prediction: This year will be good for crops and business, but there will be danger of floods

देवता की भविष्यवाणी: फसल-कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा साल, पर बाढ़ का रहेगा खतरा

Mon, 24 Feb 2025 10:26 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू)
संवाद न्यूज एजेंसी, मनाली (कुल्लू) Published by: Krishan Singh Updated Mon, 24 Feb 2025 10:26 AM IST
सार

मनाली में 42 दिन बाद रविवार को गौशाल गांव में देवता कंचन नाग, व्यास ऋषि और गौतम ऋषि के कपाट खुल गए हैं। कपाट खुलने पर फागली उत्सव मनाया गया। इसमें देवता ने सालभर की भविष्यवाणी की। 

विज्ञापन
devta prediction: This year will be good for crops and business, but there will be danger of floods
फागली उत्सव में देवता ने की भविष्यवाणी। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के मनाली में 42 दिन बाद रविवार को गौशाल गांव में देवता कंचन नाग, व्यास ऋषि और गौतम ऋषि के कपाट खुल गए हैं। कपाट खुलने पर फागली उत्सव मनाया गया। इसमें देवता ने सालभर की भविष्यवाणी की। इसमें कहा गया है कि यह साल फसल और कारोबार के लिहाज से अच्छा रहेगा पर बाढ़ का खतरा रहेगा। इसी के साथ गौशाल और आसपास के गांवों में लगा देव प्रतिबंध भी हट गया है। 42 दिन के बाद बंद पड़े टीवी चलाने शुरू हो गए हैं। साइलेंट मोड में रखे मोबाइल की घंटी भी अब बजने लगी है। गौरतलब है कि मकर संक्रांति पर देवता के कपाट बंद हो गए थे। तब से गांव में टीवी चलाने पर रोक लग गई थी। कोई शोर-शराबा भी नहीं कर सकता था। यहां तक की मोबाइल फोन साइलेंट हो गए थे।

विज्ञापन


मकर सक्रांति पर देवता की पिंडी में लगे मृदा लेप को भी हटाया गया। इसमें कई वस्तु निकलीं, जिसे इस साल होने वाली घटनाओं की भविष्यवाणी माना गया। इस साल बैठर और पत्थर निकला है। मान्यता के अनुसार यह साल शुभ कारजों भरा रहेगा। पत्थर निकलने से माना जा रहा है कि इस साल बाढ़ का खतरा भी बना रहेगा। दोपहर बाद इस देव कार्यवाही को किया गया। इससे पहले विधि विधान के अनुसार मंदिर में पूजा-अर्चना की गई और फागली की परंपरा का निर्वहन किया गया। इस अवसर पर मंदिर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। लोगों ने बारी-बारी से अपने ईष्ट के दर्शन किए। कारदार हरी सिंह ने बताया की 42 दिन बाद मंदिर के कपाट खुले हैं। देवता ने भविष्यवाणी की है कि फसल, कारोबार के लिहाज से यह वर्ष अच्छा रहेगा। बाढ़ का खतरा रहेगा और शुभ कारज होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed