फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   devta domeshwar snnata three day festival started in theog shimla

आस्था: 400 यात्राओं को पूरा करने के बाद मंदिर में प्रवेश करेंगे देवता डोमेश्वर सन्नाटा

Sun, 21 May 2023 08:17 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 21 May 2023 08:17 PM IST
सार

देव परंपरा से जुड़े इस उत्सव में 18 ठकुराइयों के शाही परिवार शामिल हुए। उत्सव में डोमेश्वर गुठाण में मान्यता रखने वाले सात खूंद भी शामिल रहेंगे।

विज्ञापन
devta domeshwar snnata three day festival started in theog shimla
ठियोग में तीन दिवसीय उत्सव। - फोटो : संवाद

विस्तार

जिला शिमला और सोलन के प्रमुख देवता डोमेश्वर सन्नाटा 400 से अधिक यात्राओं को पूरा करने के बाद अपने मंदिर में प्रवेश करने की परंपरा का तीन दिवसीय उत्सव का रविवार को मुख्य कार्यक्रम हुआ। तीन दिवसीय उत्सव शनिवार से शुरू हुआ है। सदियों से मनाई जा रही इस देव परंपरा को बढातर कहते हैं। उत्सव में 21 देवताओं की पूजा विधि विधान से गुठाण के ऐतिहासिक मंदिर में हुई।

विज्ञापन


इसमें प्रदेश की प्राचीन 18 रियासतों के शाही परिवार 23 साल बाद देवता महाराज की गुठाण देवठी में पहुंचे। यह कार्यक्रम देवता के प्रमुख मंदिर में चार सालों बाद प्रवेश करने की खुशी में किया जा रहा है। इसमें प्रदेश और बाहरी राज्यों से देवता के हजारों श्रद्धालु देवता का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे। पिछले वर्षों में कोरोना के चलते यह उत्सव नहीं हो पाया। इस वर्ष यह उत्सव आयोजित किया जा रहा हैं।
विज्ञापन


इस दौरान देव नृत्य चोल्टू आयोजित किया गया। मंदिर कमेटी एवं गुठाण देवठी के प्रमुख कारदार मदन वर्मा ने बताया कि समारोह के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन की सहायता ली गई है। इसमें 100 से अधिक पुलिस के जवानों ने अपनी सेवाएं दीं। जाम से निपटने के लिए प्रशासन ने पहले से ही ट्रैफिक प्लान तैयार कर दिया था जो कि सफल रहा। मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन कौन सी रियासतें हुईं शामिल
देव परंपरा से जुड़े इस उत्सव में 18 ठकुराइयों के शाही परिवार शामिल हुए। इसमें क्योंथल, दरकोटी, कोटखाई, कुठार सेर, सोलन, घूंड, ठियोग, क्रांगला, शिला सहित अन्य रियासतें भी शामिल हैं। उत्सव में डोमेश्वर गुठाण में मान्यता रखने वाले सात खूंद भी शामिल रहेंगे। देवता के रथ पर 21 टीकों देवताओं की पोजा की जाएंगी। इसके अलावा डोमेश्वर पुडग, शडी से माहेश्वरी देवी, नाग देवता बागी, नाग देवता बासा माहोग, हिमरी, नेहरा कोटखाई, नेहरा ठियोग, नमाणा, दवांए और रावाग के डोमेश्वर देवता आमंत्रित किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed