फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   devta dhumal nag angry gets 21 thousand rupee compensation from administration Kullu Himachal

देवस्थल में दुकानें सजाने पर देवता नाराज, प्रशासन से लिया 21 हजार मुआवजा

Fri, 25 Oct 2019 06:16 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Oct 2019 06:16 PM IST
विज्ञापन
devta dhumal nag angry gets 21 thousand rupee compensation from administration Kullu Himachal
- फोटो : अमर उजाला

 देवस्थल पर दुकानें सजाने से बिफरे कुल्लू के अधिष्ठाता देव धूमल नाग अपने देवालय नहीं गए। करीब 35 किमी का सफर तय देवता देर रात भगवान रघुनाथ के अस्थायी शिविर में पहुंच गए। खुले आसमान में रात बिताने के बाद सुबह देवता रघुनाथ के सुल्तानपुर स्थित देवालय पहुंच गए और यहां नाराजगी जाहिर की।

विज्ञापन


इसके बाद देवता अपने कारिंदों के साथ एसपी और डीसी कार्यालय पहुंच गए। देवता को देख अफसरों के होश उड़ गए। आननफानन में अफसरों ने देवताओं के कारिंदों के साथ बैठक की। इस दौरान कारिंदों ने सारी बात अधिकारियों के सामने रखी।

विज्ञापन

devta dhumal nag angry gets 21 thousand rupee compensation from administration Kullu Himachal

कारिंदों ने बताया कि ढालपुर में देवताओं के अस्थायी शिविर के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। देवताओं के बैठने वालों स्थानों को दूषित किया जा रहा है। देवता के कारदार जवाहर लाल ने बताया कि दशहरा के दौरान देवधुन और शंख ध्वनि पर भी देवता नाराज हैं।

इस पर अफसरों ने देवता से माफी मांगी और आश्वासन दिया कि देवताओं के स्थान को साफ सुथरा रखा जाएगा। देवता को आने जाने के खर्च के रूप में प्रशासन की ओर से 21 हजार की राशि दी गई। एडीएम कुल्लू अक्षय सूद ने कहा कि देवता की जगह पर बाड़बंदी की जाएगी।

देव संस्कृति के साथ की जा रही छेड़छाड़ पर नाराजगी

devta dhumal nag angry gets 21 thousand rupee compensation from administration Kullu Himachal

भगवान रघुनाथ के मुख्य छड़ीबरदार ने कहा कि देवता धूमल नाग ने देव स्थलों को अपवित्र करने तथा देव संस्कृति के साथ की जा रही छेड़छाड़ पर नाराजगी जताई है। देवता ने जिला के सभी देवी देवताओं को बुलाकर जगती कर देव स्थलों को पवित्र करने को भी कहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed