फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Devta Brindu was adamant on opening the door of the stage made for PM Modi in kullu Dussehra

Himachal: पीएम के लिए बनाए मंच के गेट का ताला खोलने पर अड़ गए देवता ब्रिंडू, सुरक्षा कर्मियों के छूटे पसीने

Wed, 05 Oct 2022 07:54 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Published by: Krishan Singh Updated Wed, 05 Oct 2022 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में दोपहर बाद करीब तीन बजे अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा के साथ चलने वाले देवता ब्रिंडू का उग्र रूप देखने को मिला। 
loader
Devta Brindu was adamant on opening the door of the stage made for PM Modi in kullu Dussehra
देवता ब्रिंडू व पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव में सैकड़ों देवी-देवता लाव लश्कर के साथ कुल्लू के ढालपुर पहुंचे हैं। दोपहर बाद करीब तीन बजे अधिष्ठात्री माता दशमी वारदा के साथ चलने वाले देवता ब्रिंडू का उग्र रूप देखने को मिला। देवता अपने अस्थायी शिविर से एकाएक ढालपुर के रथ मैदान में पहुंच गए। यहां पर पीएम मोदी के दौरे को लेकर लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए गेट लगाए गए थे और एसपीजी के जवान तैनात थे। लेकिन, जैसे ही देवता यहां पर प्रचंड रूप में पहुंचे तो काफी अधिक संख्या में देवलु भी पहुंचे। सबका ध्यान देवता की ओर चला गया।



इसके बाद देवता पीएम मोदी के लिए बनाए गए मंच के गेट को खोलने के लिए अड़ गए। देवता यहां पर क्यों जाना चाहते थे। इसका किसी को पता नहीं चल पाया, लेकिन देवता सीढ़ियों से होते हुए गेट तक पहुंच गए। यहां पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों के पसीने छूट गए। इसके बाद कारकूनों ने देवता से विनम्र आग्रह किया कि आपकी बात को हम मानने के लिए तैयार हैं। इसके बाद ही देवता अपने देवलुओं के साथ अपने अस्थायी शिविर की ओर रवाना हुए। जिला देवी-देवता कारदार संघ कुल्लू के अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि देवता से अर्ज करने के बाद वे लौट गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed