{"_id":"6a9c0b38356e77f5680d45c4","slug":"devotees-were-overwhelmed-with-emotion-witnessing-the-divine-childhood-pastimes-on-the-second-day-of-the-janmashtami-celebrations-shimla-news-c-19-sml1002-781808-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: जन्माष्टमी उत्सव के दूसरे दिन बाल \nलीलाएं देख भावविभोर हुए श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: जन्माष्टमी उत्सव के दूसरे दिन बाल लीलाएं देख भावविभोर हुए श्रद्धालु
विज्ञापन
राधा-कृष्ण मंदिर गंज बाजार में भजन कीर्तन का आयोजन
बाल लीलाएं देती हैं करुणा और भक्ति का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। राजधानी के गंज बाजार में स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी उत्सव के दूसरे दिन शनिवार को मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
सनातन धर्म सभा की ओर से विशेष भजन-कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रूपम शर्मा ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए बताया कि नंदबाबा के घर जन्म लेने के बाद श्रीकृष्ण ने अपनी मनमोहक लीलाओं से समस्त ब्रजवासियों के हृदय में प्रेम और आनंद का संचार किया। बाल लीलाएं केवल मनोरंजन का विषय नहीं बल्कि धर्म, प्रेम, करुणा और भक्ति का संदेश भी देती हैं। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की माखन चोरी, ग्वाल-बालों के साथ उनकी क्रीड़ाओं और माता यशोदा के वात्सल्य भाव का सुंदर वर्णन किया गया। कथा और भजनों के बीच श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर दिखाई दिए। इस दौरान कथावाचक सुरेश भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें प्रेम, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है। कथा व्यास पुष्पिंदर ने भी श्रद्धालुओं से भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
नंदोत्सव आज, 56 भोग के साथ होगा भंडारा
सनातन धर्म सभा के प्रचार मंत्री सुमन पाल दत्ता ने बताया कि रविवार को नंदोत्सव का आयोजन बड़ी धूमधाम और श्रद्धा के साथ किया जाएगा। इस दौरान विशाल भंडारे का आयोजन होगा जिसमें गोवर्धन पूजा के साथ भगवान को 56 भोग अर्पित कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। नंदोत्सव और भंडारे की व्यवस्थाओं के लिए सभा के प्रधान अजय सूद और महासचिव धर्मपाल पुरी की ओर से विशेष दल गठित किए हैं। भंडारे के संयोजक अशोक सोहल, चेतन शर्मा और गोपाल कृष्ण डोरा रहेंगे।