{"_id":"630879d9cd095302836d0894","slug":"devotee-offered-one-kilogram-gold-necklace-at-the-feet-of-maa-naianadevi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Naina Devi Temple: श्रद्धालु ने मां नयनादेवी के चरणों में चढ़ाया एक किलोग्राम सोने का हार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Naina Devi Temple: श्रद्धालु ने मां नयनादेवी के चरणों में चढ़ाया एक किलोग्राम सोने का हार
Fri, 26 Aug 2022 01:15 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, श्री नयनादेवी जी (बिलासपुर)
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 26 Aug 2022 01:15 PM IST
सार
प्रदेश की विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में एक श्रद्धालु ने एक किलोग्राम सोने का हार चढ़ाया है। पुजारी सचिन कुमार ने हार की विधिवत पूजा करवाई। बाद में हार मंदिर न्यास के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मां नयनादेवी के चरणों में चढ़ाया एक किलोग्राम सोने का हार।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश की विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नयनादेवी जी में एक श्रद्धालु ने एक किलोग्राम सोने का हार चढ़ाया है। पुजारी सचिन कुमार ने हार की विधिवत पूजा करवाई। बाद में हार मंदिर न्यास के हवाले कर दिया। हार चढ़ाने वाले श्रद्धालु ने कहा कि दान नाम बताकर या प्रसिद्धि पाने के लिए नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
दान गुप्त दान के रूप में दिया जाता है ताकि मां उसे स्वीकार करें और भविष्य में भी उनके और परिवार पर सुख-समृद्धि यूं ही उन पर बरसाती रहें। पुजारी सचिन ने बताया की हार की पूजा विधिवत करवाई गई। हार मां नयनादेवी के चरणों में अर्पित कर मंदिर न्यास को सौंप दिया है। यह श्रद्धालुओं के अटूट विश्वास और अटूट श्रद्धा थी जो उन्होंने अपनी मनोकामना पूरी होने के बाद माता के चरणों में अर्पित की।
विज्ञापन