फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Devnrity got away with blessings of prosperity at kullu.

देवनृत्य से झूम उठी घाटी, समृद्धि का मिला आशीर्वाद

Wed, 03 Sep 2014 05:10 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू
ब्यूरो/ अमर उजाला,कुल्लू Updated Wed, 03 Sep 2014 05:10 PM IST
विज्ञापन
Devnrity got away with blessings of prosperity at kullu.

ऐतिहासिक ऋषि पंचमी मेला बुधवार को देवी-देवताओं की विदाई के साथ संपन्न हो गया। दो दिन तक चले इस मेले के अंतिम दिन चारों देवी देवताओं के रथ शिव मंदिर दलाश से निकले।

विज्ञापन


वहीं इस साल घैघी से आई चौला कलगी नाटी पार्टी लोगों के लिए मुख्य आकर्षण रही। मेले के दौरान शिव मंदिर से देव कोठी तक बजंतरियों द्वारा लोक नृत्य पेश किया गया।
विज्ञापन


देव कोठी के बाद मेला स्थल सौह तक चौला कलगी और लोगों ने नाचते गाते हुए देवताओं को सौह तक पहुंचाया। जब देवी देवता मेला स्थल पर पहुंचे तो वहां पर उपस्थित हजारों लोगों ने सेब व अखरोट आदि फेंककर भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिनभर मेले में नाटियों का दौर चलता रहा। दूसरे एवं अंतिम दिन जैसे ही देवता जगेश्वर महादेव, खोडू देवता, कुई कंडा नाग देवता व दुर्गा माता शाणी ने मेला मैदान में शिरकत की तो हजारों की संख्या में उपस्थित भीड़ का नजारा देखने लायक था।


चारों देवताओं का देव नृत्य हुआ। बाद में क्षेत्र से आए हजारों लोगों ने मेला मैदान में एक भव्य नाटी का आयोजन किया। दर्शकों ने भी इस नाटी का लुप्त उठाया। मेले के अंतिम दिन चारों देवताओं की विदाई हुई और क्षेत्र की सुख समृद्धि का आशीर्वाद मांगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed