{"_id":"6481c91da603fec3540f53ee","slug":"devi-singh-will-now-be-the-mentor-of-bada-dev-kamrunag-2023-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: देवी सिंह होंगे अब बड़ा देव कमरूनाग के गूर, जनता ने सौंपी कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: देवी सिंह होंगे अब बड़ा देव कमरूनाग के गूर, जनता ने सौंपी कमान
Thu, 08 Jun 2023 06:00 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 08 Jun 2023 06:00 PM IST
सार
वर्तमान गूर गुरदेव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी और देव कमरूनाग की समाप्ति समेत सूरज पंखे को नए गूर देवी सिंह के सुपुर्द करना पड़ा। परते की लंबी जद्दोजहद के बीच आखिरकार देव नीति के अनुसार गुरदेव गूर पर जनता भारी पड़ गई।
विज्ञापन
बड़ा देव कमरूनाग, नए गूर देवी सिंह।
- फोटो : संवाद
विस्तार
बड़ा देव कमरूनाग की तीनों टोलियों के फैसले को न मानते हुए गुरुवार को जनता ने नए गूर देवी सिंह को कमान सौंप दी है। जनता के फैसले के आगे वर्तमान गूर गुरदेव को अपनी कुर्सी छोड़नी पड़ी और देव कमरूनाग की समाप्ति समेत सूरज पंखे को नए गूर देवी सिंह के सुपुर्द करना पड़ा। परते की लंबी जद्दोजहद के बीच आखिरकार देव नीति के अनुसार गुरदेव गूर पर जनता भारी पड़ गई। अब महरयार गांव के 65 वर्षीय देवी सिंह देव कमरूनाग के अगले गूर होंगे। देव कमरूनाग की तीनों टोलियों ने बुधवार को फैसला लिया था कि वर्तमान गूर गुरदेव कमरूनाग के गूर रहेंगे और वही देवता का सरानाहुली मेला लगाएंगे।
विज्ञापन
गुरुवार को जनता धंग्यारा गलू पहुंची और देवता कमेटी से चार घंटे चले वार्तालाप के बाद यह निर्णय लिया गया कि देवी सिंह गूर का परता सफल हुआ है और देव नीति के अनुसार देव कमरूनाग के गूर देवी सिंह ही होंगे। बड़ा देव कमरूनाग का सरानाहुली मेला अब नए गूर देवी सिंह लगाएंगे। गुरदेव गूर पर आरोप था कि उन्होंने परते के समय देवता को मेहमाननवाजी में उतार दिया। दूसरा आरोप था कि जब से गुरदेव गूर बने, तब से फसलों के लिए खरे नहीं उतरे हैं। इन सब बातों को लेकर मचे बवाल के बीच गुरुवार को बड़ा देव कमरूनाग के नए गूर के रूप में देवी सिंह की ताजपोशी की गई। देवता के कटवाल काहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
बीडीएस प्रथम वर्ष का सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित
मंडी। अटल मेडिकल विवि नेरचौक ने बीडीएस प्रथम वर्ष का सप्लीमेंटरी परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। 50 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 45 ने इस परीक्षा को पास कर लिया है। परीक्षा में कुछ अभ्यर्थियों को ग्रेस मार्क्स भी प्रदान किए गए हैं। विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ. प्रवीण शर्मा ने कहा कि परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है और अभ्यर्थी वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं।
विज्ञापन