{"_id":"623216bf04100c51ff7db656","slug":"devbhoomi-savarna-sangathan-state-president-madan-thakur-said-that-the-people-of-the-govt-pelted-stones-on-the-policemen","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवभूमि सवर्ण संगठन: प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर बोले- सरकार के लोगों ने किया पुलिसकर्मियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवभूमि सवर्ण संगठन: प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर बोले- सरकार के लोगों ने किया पुलिसकर्मियों पर पथराव
Wed, 16 Mar 2022 10:26 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:26 PM IST
सार
देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने सवर्ण आंदोलन को जान-बूझकर बदनाम करने की कोशिश की है। इन्हीं लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की है।
विज्ञापन
देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवभूमि सवर्ण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा है कि कुछ शरारती तत्वों ने सवर्ण आंदोलन को जान-बूझकर बदनाम करने की कोशिश की है। ये सरकार की ओर से भेजे गए कुछ गुंडे थे, जो रॉड व डंडे लेकर आए थे। इन्हीं लोगों ने पुलिस अधिकारियों और पुलिसकर्मियों पर पथराव किया। इसका सबूत यह बात है कि वे बार-बार कहे जा रहे थे कि सवर्ण आयोग मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बनाएंगे।
विज्ञापन
इन्हीं लोगों ने शांतिपूर्ण तरीके से चल रहे आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश की है। रुमित ठाकुर की देवभूमि पार्टी बनाने और विधानसभा चुनाव लड़ने की बात के भी गलत अर्थ निकाले जा रहे हैं। वह तो एक राय ले रहे थे। बाद में सम्मेलन करके भी यह राय ली जानी है। उनकी बात न तो भाजपा सुन रही है और न ही कांग्रेस ही सुन रही है तो ऐसे में उन्होंने क्या गलत कहा।
विज्ञापन
हम दोफाड़ नहीं
देवभूमि क्षत्रिय संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर और देवभूमि सवर्ण संगठन के अध्यक्ष मदन ठाकुर बुधवार रात को लाइव हुए और बोले - हम दोफाड़ नहीं,एक हैं। दोनों संगठन एक है। बीच में शरारती तत्व आ गए थे, उन्होंने भ्रमित किया। अगर हम भी नहीं तो भी ये विचारधारा आगे बढ़ेगी। प्रदेश के 62 लाख लोगों के हित की बात उठाते हुए हमने अपने परिवारों को भी हाशिये पर रखा है। ये आवाज दबेगी नहीं।
विज्ञापन