फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people

वीडियो: बारिश का कहर, पांच लोगों की मौत

Fri, 15 Aug 2014 04:55 PM IST
Updated Fri, 15 Aug 2014 04:55 PM IST
विज्ञापन
Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people

हिमाचल में बुधवार रात और वीरवार सुबह बारिश कहर बनकर बरपी। बारिश ने चार लोगों का जीवन छीन लिया। जिला हमीरपुर के जाहू में हमीरपुर तथा मंडी को जोड़ने वाला लोहे का पुल सुबह के समय तेज बहाव में बह गया।

विज्ञापन


पुल पर खड़े तीन लोग भी पानी के साथ बह गए। दूसरी ओर मंडी में गौशाला आई एक महिला की पानी के तेज बहाव में बहकर मौत हो गई। दोनों की घटनाएं वीरवार सुबह की है। प्रदेश में रात भर हुई भारी बारिश से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


भारी बारिश के कारण प्रदेश में सड़क मार्ग और संपर्क मार्ग ल्हासे गिरने के कारण बंद हो गए हैं। फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है।

पुल ढहने के साथ तीनों बह गए

Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people

वीरवार सुबह करीब 07:30 सात बजे एक निजी बस (मंडी की ओर से जाहू की ओर) पुल से गुजरी, जिसमें बस का चालक भी कांप गया था। इस दौरान मंडी की ओर से आ रही बाकी बसें पानी के बहाव को देखते हुए पीछे ही खड़ी हो गईं, बाकी बसें मंडी की ओर से आ रही खड़ी हो गईं।

तीन लोग पैदल ही पुल पार करने के लिए बस से उतरकर चल पड़े। इसी दौरान तेज बहाव में पुल भी बह गया, जिसमें तीनों व्यक्ति बह गए।

एक की शिनाख्त दो का पता नहीं

Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people

स्थानीय लोगों की चीख पुकार के बाद बचाव कार्य शुरू हुआ, जिसमें एक शव पुल में फंसा हुआ बरामद कर लिया है, जिसकी पहचान बंगाणा निवासी अशोक कुमार के रूप में हुई है। शेष दो के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

दूसरी ओर समीरपुर में यूमेश कुमार (45) निवासी बिहार कमरे में सोया हुआ था। सुबह करीब छह बजे मलबा टीन की छत पर आ गिरा, जिसमें यूमेश भी दब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला तथा अस्पताल पहुंचाया। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

गौशाला गई महिला खड्ड में बही

Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people

उपमंडल धर्मपुर के लौंगणी पंचायत के चुहड़ू रा बल्ह गांव में वीरवार सुबह गौशाला गई एक महिला और मवेशी मलबे के साथ खड्ड में बह गए। माया देवी (31) पत्नी देशराज सुबह गाय का दूध निकालने गई थी।

इसी दौरान भारी बारिश से अचानक भ्रैंहड नाला में आए उफान में माया देवी गौशाला समेत बह गई। गौशाला के अंदर बंधी एक भैंस, गाय, बछड़ा, बैल और बकरियां भी खड्ड के बहाव में बह गईं।

एसडीएम धर्मपुर रोहित राठौर और डीएसपी सरकाघाट संजीव भाटिया ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस दल ने स्थानीय लोगों के साथ महिला की तलाश शुरू कर दी है।

मलबे में दबकर मौत

Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people

आईटीआई समीरपुर की लांड्री में कार्यरत यूमेश (45) निवासी बिहार की मलबे में दबकर मौत हो गई। यूमेश अपने कमरे में सो रहा था। वीरवार सुबह करीब छह बजे कमरे में मलबा घुस आया। इससे वह दब गया। हालांकि दूसरे कमरे में सो रहे यूमेश के बेटे पर मौत के क्रूर पंजे नहीं पहुंच सके। बेटा रवि आईटीआई कर रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। प्रशासन की तरफ से पीड़ित परिवार को 5 हजार रुपये फौरी राहत जारी की गई है। यूमेश पिछले आठ वर्षों से आईटीआई समीरपुर में लांड्री में कार्यरत था। यूमेश के साथ उसके दो बेटे भी रहते हैं। लांड्री पर लहासा गिर गया। ल्हासा गिरने से यूमेश दब गया। दूसरे कमरे में उसका बेटा रवि सो रहा था जो बच गया है।

देखें उस दर्दनाक हादसे की वीडियो

Destruction of rain, flowing down into a ravine, killing four people
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed