फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   derogatory statement over cm virbhadra singh in gs bali rally

परिवहन मंत्री बाली के मंच पर सीएम वीरभद्र को कह दिया काली भेड़

Fri, 18 Aug 2017 04:27 PM IST
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा)
अनिल भंडारी/अमर उजाला, नगरोटा बगवां (कांगड़ा) Updated Fri, 18 Aug 2017 04:27 PM IST
विज्ञापन
derogatory statement over cm virbhadra singh in gs bali rally

नगरोटा बगवां में परिवहन मंत्री जीएस बाली ने भारी भीड़ जुटाकर जहां शक्ति प्रदर्शन किया वहीं रैली के मंच पर भाषण के दौरान एक ऐसा वाक्या निकला जिसने पूरी भीड़ को सन्न कर दिया।

विज्ञापन


मंच पर बैठे प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुशील कुमार शिंदे, प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू और परिवहन मंत्री जीएस बाली के सामने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को काली भेड़ कह दिया गया।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को काली भेड़ किसी और ने नहीं बल्कि कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक निखिल राजौर ने कहा। काली भेड़ कहने के बाद भी निखिल का भाषण नहीं रुका और आरोपों के तीर तेज होते चले गए। मंच पर बैठा शीर्ष नेतृत्व मौन होने के सिवा कुछ नहीं कर पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



परिवहन मंत्री जीएस बाली के गृह क्षेत्र नगरोटा बगवां में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता का मंत्र और चुनाव में जीत के टिप्स देने थे। लेकिन, मंच पर प्रदेश के मुखिया को ही घेर लिया गया।

पूर्व विधायक ने सीएम पर साधा निशाना

derogatory statement over cm virbhadra singh in gs bali rally

जसवां के पूर्व विधायक एवं पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष निखिल राजौर ने वीरभद्र सिंह के पार्टी में काली भेड़ों को बाहर करने के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ही कटघरे में खड़ा कर दिया।

उन्होंने कहा कि 2012 के विधानसभा चुनाव में वीरभद्र सिंह ने मुझे एक निर्दलीय प्रत्याशी के पक्ष में साथ देने की बात कही थी।

ऐसे में तो यही हुआ कि वीरभद्र सिंह खुद पार्टी में एक काली भेड़ हैं। उन्होंने बाली और सुक्खू की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में कांग्रेस पुन: सत्ता में आ सकती है लेकिन यदि हमारा नेता भ्रष्टाचारी होगा तो इसकी उम्मीद नहीं की जा सकती। 


उन्होंने कहा कि बाली मेरे मित्र हैं। बाली बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। प्रदेश सह प्रभारी रंजिता रंजन ने भी बाली की जमकर तारीफ की। जनसभा से पहले बाली ने शिंदे का जोरदार स्वागत किया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा कांग्रेस के सदस्यों ने 53 मील से लेकर नगरोटा बगवां तक दोपहिया वाहनों के बड़े काफिले के साथ शिंदे को सभा स्थल तक पहुंचाया। फिर फूलों की बरसात से शिंदे बाली के मुरीद हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed