{"_id":"64eb462174f7a7dd230209f3","slug":"deputy-cm-mukesh-agnihotri-visited-hrtc-dehra-workshop-2023-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deputy CM Mukesh: राज्य में बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके के किया जाएगा विकसित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deputy CM Mukesh: राज्य में बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके के किया जाएगा विकसित
Sun, 27 Aug 2023 06:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरागोपीपुर (कांगड़ा)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 27 Aug 2023 06:19 PM IST
सार
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
एचआरटीसी की देहरा वर्कशाप का निरीक्षण करते उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने देहरा में एचआरटीसी कर्मशाला और हरिपुर में बस स्टैंड का निरीक्षण किया। अग्निहोत्री ने कहा कि राज्य के सभी बस अड्डों को चरणबद्ध तरीके से विकसित किया जाएगा, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल जा सकें। इसके लिए विभागीय अधिकारियों को उचित कदम उठाने के दिशा-निर्देश दिए हैं। साथ ही एचआरटीसी की वर्कशॉप्स को अपग्रेड भी किया जाएगा।
विज्ञापन
मुकेश ने कहा कि चालकों-परिचालकों को विश्राम करने तथा ठहरने के लिए भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं, ताकि चालक और परिचालक बेहतर तरीके से काम कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश को हरित राज्य बनाने के लिए हमारी सरकार प्रयासरत है और निजी ऑपरेटर्स की ओर से इलेक्ट्रिक बस, इलेक्ट्रिक टैक्सी और इलेक्ट्रिक ऑटो खरीद पर पचास फीसदी की दर पर 50 लाख तक अनुदान देने का फैसला लिया है और राज्य में छह इलेक्ट्रिक कोरिडोर घोषित किए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि धर्मशाला में 15 इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं और 126 स्थानों पर 5 चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। प्रदेश के वाहनों के टैक्स जमा करवाने के लिए पैनल्टी एवं ब्याज माफ करने के लिए 31 दिसंबर तक का समय दिया है। राज्य के युवाओं को रोजगार के नजरिये से 500 परमिट जारी करने का फैसला हुआ है और ई-वाहन खरीदने वाले युवाओं को प्रदेश सरकार 4 साल तक गाड़ी हायर करने की योजना पर काम कर रही है।
विज्ञापन
इस अवसर पर एचआरटीसी के कर्मचारियों ने डिप्टी सीएम को समस्याओं से भी अवगत करवाया। इस अवसर पर देहरा के विधायक होशियार सिंह, डीएसपी अनिल कुमार तथा एचआरटीसी के अधिकारी उपस्थित रहे।