फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   deputy cm mukesh agnihotri said cctv will be installed in RTO offices in himachal pradesh

Deputy CM Mukesh: आरटीओ कार्यालयों में लगेंगे सीसीटीवी, लाई जाएगी पारदर्शिता

Fri, 30 Dec 2022 06:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 30 Dec 2022 06:57 PM IST
सार

उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को घोटालों की जननी बताते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। इसे सुधारा जाएगा।

विज्ञापन
deputy cm mukesh agnihotri said cctv will be installed in RTO offices in himachal pradesh
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : संवाद

विस्तार

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि सूबे के आरटीओ कार्यालय सीसीटीवी से लैस होंगे। इन कार्यालयों में पारदर्शिता लाई जाएगी। भ्रष्टाचार सहन नहीं किया जाएगा। कार्यालय को माफिया ऑपरेट कर रहे हैं। यह नहीं होने दिया जाएगा। कहा कि लग्जरी गाड़ियों के पंजीकरण और निजी लग्जरी बसों के संचालन पर जांच के आदेश दिए गए हैं। वह ऊना में शुक्रवार शाम को मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के महानगरों में हिमाचल नंबर की लग्जरी गाड़ियां दौड़ रही हैं। यह स्कैम है। इसका भंडाफोड़ किया जाएगा। एक करोड़ की गाड़ियों का 20 लाख में किस तरह से यह पंजीकरण हुआ है, पता लगाया जाएगा। सरकार ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई करेगी। रात को निजी लग्जरी बसों के संचालन को लेकर भी जांच होगी। प्रदेश की अपनी वोल्वो बसें भी हैं। एचआरटीसी का बेड़ा भी है। सबका सही तरीके से संचालन होगा। जीरो वैल्यू बसों को सड़कों से हटाना है।
विज्ञापन


आने वाले बजट में इलेक्ट्रिक बसों का प्रावधान किया जाएगा। निजी तौर पर इलेक्ट्रिक बसें चलाने वालों से भी बातचीत की जाएगी। प्रदेश के मंदिरों में आश्चर्यजनक सुधार होगा। पर्यटकों को बेहतरीन माहौल दिया जाएगा। धार्मिक सर्किट पर बसें चलाने समेत अन्य चीजों पर विचार चल रहा है। सरकार अपनी प्राथमिकता तय कर रही है। जल्द यह प्राथमिकता जनता के सामने होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने भाजपा को घोटालों की जननी बताते हुए कहा कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में व्यवस्था पूरी तरह से खराब हो गई है। इसे सुधारा जाएगा। अभी सरकार बने कुछ समय ही हुआ है। कोठियां खाली तक नहीं हुई और भाजपाई परेशान हो गए हैं। उन्होंने भाजपाइयों को धैर्य रखने की सलाह दी है। कहा कि कांग्रेस स्थायी और टिकाऊ सरकार है। कहा कि जयराम सरकार के कार्यकाल में पेपर बेचे गए हैं।


कहा कि जयराम सरकार के नाम घोषणाओं का रिकॉर्ड गिनीज वर्ड बुक में दर्ज होगा। कोर्ट जाने की बात पर उन्होंने कहा कि वह जानते हैं कि कायदे से संस्थान व कार्यालय नहीं खोले गए हैं। वित्त विभाग की टिप्पणी से सब साफ है। कहा कि चार, पांच और छह जनवरी को संक्षिप्त विस सत्र होने जा रहा है। इसके लिए एजेंडा तय है। उन्होंने माफिया को भी समय रहते प्रदेश छोड़ने की अपील की है, क्योंकि अब आने वाले समय पर माफिया पर ताबड़तोड़ कार्रवाई होगी। इसके लिए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed