फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Deputy CM Mukesh Agnihotri inaugurated 22nd All India Police Water Sports Championship

Water Sports: वाटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आगाज, पहले दिन देश भर के खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Thu, 02 Mar 2023 07:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अंदरौली (ऊना)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंदरौली (ऊना) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 02 Mar 2023 07:40 PM IST
सार

छह मार्च तक चलने वाली 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता में 19 टीमों के कुल 460 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। 

विज्ञापन
Deputy CM Mukesh Agnihotri inaugurated 22nd All India Police Water Sports Championship
रोइंग मुकाबले में प्रतिभा दिखाते खिलाड़ी। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंदरौली में वीरवार को 22वीं अखिल भारतीय पुलिस जल क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न राज्यों से आई टीमों की मार्चपास्ट की सलामी ली। इसके बाद अंदरौली स्थित गोबिंद सागर झील में खिलाड़ियों ने रोइंग पास्ट किया।

विज्ञापन


प्रतियोगिता में वीरवार को रोइंग में हुई लीग मुकाबलों में खिलाड़ियों ने प्रतिभा दिखाई। अंडमान और निकोबार के खिलाड़ियों ने डबल स्कल पुरूष, असम राइफल्स की टीम ने एकल स्कल पुरुष और महिला, डबल स्कल मैन, कॉक्सलेस पेयर मैन, कॉक्सलेस पुरुष और महिला वर्ग में हुनर दिखाया।
विज्ञापन


सीमा सुरक्षा बल ने सिंगल स्कल महिला और पुरुष, डबल स्कल पुरुष, कॉक्सलेस फोर पुरुष, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने सिंगल स्कल पुरुष और महिला, डबल स्कल पुरुष, कॉक्सलेस पेयर पुरुष और महिला, कॉक्सलेस पुरुष और महिला वर्ग में पानी में उतरकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन





इसके अलावा भारत-तिब्बत पुलिस बल की टीम ने सिंगल स्कल पुरुष, डबल स्कल पुरुष, कॉक्सलेस पेयर पुरुष और महिला, कॉक्सलेस पुरुष और महिला, महाराष्ट्र की टीम ने सिंगल स्कल पुरुष और महिला, डबल स्कल पुरुष, कॉक्सलेस पेयर पुरुष, कॉक्सलेस फोर पुरुष वर्ग में खिलाड़ियों ने निर्धारित स्थल से अंतिम रेखा तक सफर तय कर प्रतिभा दिखाई।

पंजाब पुलिस, सहशस्त्र सीमा बल और तमिलनाडु की टीम ने सिंगल स्कल पुरूष, डबल स्कूल पुरूष, कॉक्सलेस पेयल पुरूष महला, कॉक्सलेस फोर पुरूष महिला वर्ग में अपना हुनर दिखाया। जबकि राजस्थान पुलिस की टीम ने सिंगल स्कल पुरूष, डबल स्कल पुरूष, तेलंगाना पुलिस की टीम ने सिंगल स्कल पुरूष, कॉक्सलेस पेयर पुरूष, उत्तर प्रदेश की टीम ने डबल स्कल पुरूष, उत्तराखंड की टीम ने सिंगल स्कल पुरूष और कॉक्सलेस पेयर पुरूष वर्ग में दमखम दिखाया।


इससे पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आयोजन के लिए हिमाचल पुलिस को बधाई दी। उन्होंने पुलिस विभाग को अपनी वाटर स्पोर्ट्स टीम का गठन करने के लिए प्रोत्साहित किया। छह मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 19 टीमों के कुल 460 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।

प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग ले रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार इस प्रतियोगिता में रैफरी नतीजों का निर्णय ले रहे हैं। स्वचालित कैमरों के जरिये फिनिशिंग लाइन पर निगरानी की जा रही है। इस मौके पर डीजीपी संजय कुंडू, पुलिस महानिरीक्षक जहूर एच. जैदी, पुलिस महानिरीक्षक सुमेद्धा द्विवेदी, उपायुक्त राघव शर्मा, एसपी अर्जित सेन ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed