फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Depots will be opened at 17 places including Hiranagar, Sunni and Kuftadhar.

Shimla News: हीरानगर, सुन्नी और कुफ्टाधार समेत 17 जगहों पर खुलेंगे डिपो

Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Depots will be opened at 17 places including Hiranagar, Sunni and Kuftadhar.
विज्ञापन

लोगों को घर पास मिलेगी सस्ता राशन की सुविधा
हीरानगर, कुफ्टाधार और सुन्नी के हजारों लोगों को मिलेगी राहतसंवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले में 17 जगहों पर नए राशन के डिपो खोले जाएंगे। इन डिपुओं के खुलने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को राशन लेने के लिए दस-दस किलोमीटर दूर नहीं जाना होगा। वहीं अपने ही क्षेत्र में सुविधा मिलने से काफी राहत भी मिलेगी।
जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेंद्र धीमान ने यह जानकारी दी है। जिला नियंत्रक ने कहा कि इच्छुक व्यक्ति 3 मई तक आवेदन कर सकते हैं। जिले समेत शहर के कुछेक इलाकों में काफी समय से राशन डिपो खोलने की मांग चल रही थी। लोगों का तर्क था कि घरों से काफी दूर डिपो में राशन लेने के लिए जाना पड़ रहा है। इससे न केवल लोगों का समय खराब हो रहा है, बल्कि अधूरा राशन मिलने से बार-बार चक्कर लगाने पड़ रहे थे।
विज्ञापन

खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार विकास खंड छौहारा की पंचायत सारीबासा के देवीधार वार्ड नंबर दो, नारकंडा के खनेटी वार्ड नंबर पांच, जुब्बल के नंदपुर, नारकंडा बड़ागांव के ग्राम सराहन, ननखड़ी के खलटुधार, रामपुर के ग्राम शाह वार्ड नंबर चार, हीरानगर के पंचायत गिरब खुर्द के गांव ढैंडा, बसंतपुर के तहसील सुन्नी के नगर पंचायत सुन्नी वार्ड नंबर 3 में यह डिपो खोले जाएंगे। इसके अलावा रामपुर के कलेडा मझेवटी के ग्राम व्युन्थल, शिमला शहर के वार्ड नंबर 2 के स्थान कुफटाधार, जुब्बल के भोलाड़, कोटखाई के गरावग, कोटखाई की पंचायत गुम्मा के गुम्मा, जुब्बल के झड़ग, जुब्बल के कुड्डू और कुपवी के ग्राम पंचायत चडोली के बाधी वार्ड नंबर 5 में सस्ते राशन के डिपो खोले जाएंगे। खाद्य विभाग का कहना है कि कोई भी व्यक्ति इन डिपो के लिए emerginghimachal.hp.gov.in पर भी आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article