फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Deposit the exam fee in NIOS by January 10

NIOS Exam: एनआईओएस में 10 जनवरी तक जमा करवाएं परीक्षा शुल्क

Fri, 02 Dec 2022 05:07 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 02 Dec 2022 05:07 PM IST
सार

एनआईओएस के क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होगा। 

विज्ञापन
Deposit the exam fee in NIOS by January 10
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (एनआईओएस) की अप्रैल व मई 2023 में आयोजित होने वाली माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक की सार्वजनिक परीक्षा में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के लिए परीक्षा फीस केवल ऑनलाइन माध्यम से ही ली जाएगी। क्षेत्रीय निदेशक कमांडर परमप्रीत सिंह के मुताबिक ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा फीस जमा करने के लिए पोर्टल राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान की वेबसाइट पर लिंक उपलब्ध होगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नए व पिछली परीक्षा के असफल अभ्यर्थी बिना विलंब शुल्क के 10 जनवरी, 2023 तक परीक्षा फीस भरेंगे। अक्तूबर-नवंबर, 2022 परीक्षा के लिए पंजीकृत परीक्षा में बैठे अभ्यर्थी 26 दिसंबर से 10 जनवरी तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फीस भरेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा 11 से 17 जनवरी तक 100 रुपये प्रति विषय विलंब शुल्क व 18 से 25 जनवरी तक 1,500 रुपये समेकित विलंब शुल्क सहित परीक्षा फीस भरनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed