फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Department will keep new prisoners in separate rooms for three days, decision taken due to Corona

नए कैदियों को तीन दिन तक अलग कमरे में रखेगा विभाग, कोरोना के चलते लिया फैसला

Tue, 17 Mar 2020 12:22 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
Department will keep new prisoners in separate rooms for three days, decision taken due to Corona
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

देशभर में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने के साथ ही प्रदेश के जेल विभाग ने विचाराधीन व स्थायी कैदियों को रखने की प्रक्रिया में बदलाव कर दिया है। अब किसी भी मामले में जेल में निरुद्ध होने वाले कैदियों को पहले तीन दिन तक जेल में बनाए गए अलग कमरों में रखा जाएगा। केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार संक्रमण संबंधी लक्षणाें को लेकर उन पर नजर रखी जाएगी।

विज्ञापन


इसके बाद उन्हें अन्य कैदियों के साथ रखा जाएगा। इस दौरान सभी कैदियों के जेल आने से पहले इन्होंने किस शहर या देश में परिवहन किया, इसकी जानकारी भी ली जाएगी। विदेशी कैदियों के मामले में पिछली परिवहन की जानकारी पर ज्यादा जोर दिया जाएगा। डीजी जेल सोमेश गोयल ने बताया कि जेल में बंद कैदियों से मिलने वालों को भी वीडियो कॉल के जरिये ही संपर्क करने के लिए कहा जाएगा।
विज्ञापन


फोन पर ही मिलाई के लिए कहा जा रहा है। जेल से बाहर जाकर काम करने वाले कैदियों को भी सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर ही जेल में प्रवेश करने की व्यवस्था करने को कहा गया है। गोयल ने बताया कि अगर किसी नए विचाराधीन या सजा पाने वाले कैदी में खांसी, जुकाम या बुखार के लक्षण मिलते हैं तो उन्हें तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। डॉक्टरों की सलाह के बाद ही उन्हें दोबारा जेल में रखने को लेकर भी फैसला लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed