{"_id":"5803a9114f1c1bd875291f94","slug":"dental-doctor-commit-suicide-at-phc-kangra","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरेलू विवाद से परेशान डेंटल डॉक्टर ने अस्पताल में लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरेलू विवाद से परेशान डेंटल डॉक्टर ने अस्पताल में लगाया फंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचरुखी (कांगड़ा)
Updated Mon, 17 Oct 2016 09:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के जिला कांगड़ा के पंचरुखी ब्लॉक के एक प्राइमरी हेल्थ सेंटर में एक दंत चिकित्सक ने छुट्टी के दिन फंदा लगाकर जान दे दी। डॉक्टर अस्पताल की पहली मंजिल में पौडि़यों की ग्रिल से लटका मिला। वे पिछले दो सालों से पीएचसी में सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि योल के धलूं के रहने वाले डेंटिस्ट विमल भारती घरेलू विवाद के कारण परेशान थे। पुलिस के अनुसार रविवार को छुट्टी होने के कारण अस्पताल बंद था। बताया जा रहा है कि चिकित्सक फंदा लगाने के लिए बिना ग्रिल की खिड़की से अस्पताल के अंदर गया और रस्सी से झूल गया।
विज्ञापन
घटना का पता शाम को उस समय चला जब क्वार्टर में डॉक्टर नहीं मिले। इसके बाद चिकित्सक की तलाश की गई। घर में भी पता किया गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। हर जगह तलाश करने के बाद अस्पताल में भी पुलिस ने चेक किया।
विज्ञापन
इसी दौरान चिकित्सक ग्रिल से लटका हुआ मिला। चौकी प्रभारी ब्रहम दास ने कहा कि चिकित्सक ने ग्रिल के साथ फंदा लगा लिया है। फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।