फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dengue knocked in Himachal's Solan district, 21 people caught in Parwanoo

Dengue In Himachal: हिमाचल के सोलन जिले में डेंगू ने दी दस्तक, परवाणू में 21 लोग आए चपेट में

Sat, 18 Jun 2022 11:22 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/परवाणू Published by: Krishan Singh Updated Sat, 18 Jun 2022 11:22 AM IST
सार

औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में 21 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में अलर्ट जारी कर दिया है। ज्यादातर मरीज उद्योगों के कामगार हैं। 

विज्ञापन
Dengue knocked in Himachal's Solan district, 21 people caught in Parwanoo
डेंगू(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में डेंगू ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को औद्योगिक क्षेत्र परवाणू में 21 लोग डेंगू की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में अलर्ट जारी कर दिया है। ज्यादातर मरीज उद्योगों के कामगार हैं। इनकी ईएसआई अस्पताल में डेंगू रैपिड किट से जांच की गई, जिसमें इन्हें डेंगू होने की पुष्टि हुई है। अब इन मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


13 मरीज हरियाणा के कालका और एक पिंजौर से है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में रहने वाले अन्य लोगों को डेंगू से बचने के लिए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार ये मरीज बुखार और उल्टी की समस्या से परेशान होकर ईएसआई अस्पताल परवाणू में इलाज के लिए आए तो इनकी हालत ज्यादा खराब होने पर इनकी डेंगू रैपिड किट से जांच की गई।
विज्ञापन


इस दौरान परवाणू के टकसाल से तीन, मसूलखाना से दो, जाबली से एक, परवाणू के सेक्टर-1 से एक मरीज, हरियाणा के कालका से 13 और पिंजौर के एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई। ईएसआई अस्पताल के कार्यकारी अधिकारी डॉ. विनोद कपिल ने बताया कि परवाणू और साथ लगते क्षेत्रों से आए डेंगू से पीड़ित मरीजों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले सामने आने के बाद आशा वर्कर भी घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed