फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   dengue fogging machine for Bilaspur: Health Minister Vipin Parmar

डेंगू बेकाबू, स्वास्थ्य विभाग के पास निपटने के लिए दवा ही नहीं

Mon, 09 Jul 2018 11:56 AM IST
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर
खेमराज शर्मा, अमर उजाला, बिलासपुर Updated Mon, 09 Jul 2018 11:56 AM IST
विज्ञापन
dengue fogging machine for Bilaspur: Health Minister Vipin Parmar

प्रदेश में डेंगू बेकाबू होने लगा है और स्वास्थ्य विभाग के पास इससे निपटने को दवा ही नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने अब अहमदाबाद से टेमीफोस दवा मंगवाई है। दो से तीन दिन के भीतर दवा पहुंच जाएगी। इसके बाद घर-घर जाकर दवा को पानी में डाला जाएगा ताकि डेंगू के मच्छरों का लारवा खत्म किया जा सके।

विज्ञापन


डेंगू को बिलासपुर में फैले एक माह से अधिक का समय हो गया है। शहर में 98 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं। प्रदेश में मरीजों का आंकड़ा 115 से पार हो चुका है। उधर, दो दिन पहले बिलासपुर के डियारा सेक्टर में पहुंची नेशनल रिसर्च ऑफ मलेरिया छेब जिला कांगड़ा की टीम को घरों के भीतर साफ पानी से डेंगू के मच्छर का लारवा मिला था।
विज्ञापन


वार्ड-8 में टीम ने घर के अंदर से मच्छर भी पकड़े थे, जिन्हें टीम अपने साथ शोध के लिए ले गई है। स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार का कहना है कि टेमीफोस दवा को मंगवाया गया है। सीएमओ को निर्देश दिए हैं कि किसी भी दवा व उपकरण की जरूरत पड़े तो स्वास्थ्य विभाग को लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी जरूरतों को पूरा किया जाएगा। सीएमओ डॉ. वीके चौधरी का कहना है कि दवा पहुंचने पर कर्मचारी लोगों के घरों में पानी की टंकियों व अन्य स्रोतों में मिलाएंगे ताकि डेंगू फैलाने वाले मच्छर का लारवा पैदा न हो सके।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने रविवार को डेंगू से प्रभावित डियारा सेक्टर स्थित विभिन्न वार्डों का दौरा किया। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा।

स्थानीय प्रशासन के अलावा सदर विधायक सुभाष ठाकुर के अलावा वार्डों के पार्षद भी उनके साथ मौजूद रहे। इससे पहले परमार ने जिला अस्पताल के उन वार्डों का दौरा किया, जहां डेंगू के बुखार से ग्रस्त मरीज दाखिल हुए हैं। 

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने डेंगू से पीड़ित परिवारों की रिपोर्ट मांगी है। इस रिपोर्ट में बताया जाएगा कि कब, कहां किस वार्ड में डेंगू के मरीज आए और स्वास्थ्य विभाग ने क्या कदम उठाए। लोगों को जागरूक करने के लिए क्या किया गया। इसके अलावा कितने कूलरों, गमलों, टंकियों व अन्य वस्तुओं की सफाई की, इसका भी रिपोर्ट में जिक्र करना पड़ेगा।

स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार ने कहा कि डेंगू से निपटने के लिए फोगिंग मशीन को बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग को मुहैया करवा जाएगा। जरूरत पड़ने पर शिमला आईजीएसमी से भी डॉक्टर बिलासपुर भेजे जाएंगे। स्वयं मुख्यमंत्री डेंगू को लेकर पूरे मामले में नजर बनाए हुए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से भी लगातार संपर्क किया जा रहा है। बिलासपुर में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग के कार्यों का जायजा लेने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। 

मनाली से शुरू होगी एयर एंबुलेंस सेवा- स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मनाली से सबसे पहले एयर एंबुलेंस सेवा का आगाज किया जाएगा। स्विट्जरलैंड की एक कंपनी से समझौता हुआ है। कुछ औपचारिकताएं रह गई  हैं।

एयर एंबुलेंस सेवा से उन मरीजों को ले जाया जाएगा ,जहां पर मरीजों को उपचार नहीं मिल पाता। मंडी व धर्मशाला में भी शिमला की तर्ज पर बाइक एंबुलेंस सेवा को शुरू किया जाएगा। 

केंद्रीय स्वास्थ्य टीम करेगी परवाणू का दौरा- बरसात के मौसम में जिला के परवाणू क्षेत्र में फैल रहे डेंगू के बुखार को लेकर दिल्ली से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम जल्द दौरा करेगी। परवाणू शहर में करीब दो दर्जन लोग डेंगू की चपेट में आए हैं।


बीते वर्ष भी परवाणू में करीब 300 से अधिक लोगों को डेंगू ने अपना शिकार बनाया था। जिला स्वास्थ्य विभाग ने परवाणू में फोगिंग करनी शुरू कर दी है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी एनके गुप्ता ने बताया कि परवाणू में डेंगू पर विभाग अपनी नजर बनाए हुए है। केंद्र से आई टीम जल्द ही परवाणू क्षेत्र का दौरा कर सकती है व वहां का जायजा ले सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed