फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Demonstration of Mahila Committee outside the Deputy Commissioner's office

Shimla News: उपायुक्त कार्यालय के बाहर महिला समिति का प्रदर्शन

Thu, 16 May 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Mahila Committee outside the Deputy Commissioner's office
यौन उत्पीड़न मामले बढ़ने पर सरकारों को घेरा
विज्ञापन

बोले, महिलाओं की सुरक्षा को लेकर उठाएं सख्त कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और हिंसा के बढ़ते मामलों को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति भड़क गई। समिति का कहना है कि कर्नाटक में जिस तरह एक सांसद ने महिलाओं के साथ हरकत की है उसमें कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने वीरवार दोपहर साढ़े बारह बजे उपायुक्त कार्यालय के बाहर इस मामले को लेकर प्रदर्शन किया। सैकड़ों की तादाद में एकत्र हुई महिलाओं ने यौन शोषण और हिंसा के मामलों को लेकर सरकार से कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया। महिलाओं ने यौन शोषण और हिंसा के मामलों पर रोक तथा सख्त कानून लाने की मांग की। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान, जिला अध्यक्ष मीना कपूर और जिला सचिव सोनिया ने कहा कि सख्त कानून न होने के कारण बलात्कार तथा मारपीट के मामले बढ़ रहे हैं। कर्नाटक में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न के मामले सामने आए हैं। यही स्थिति अब पूरे देश और प्रदेशभर में है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में सांसद के इस घिनौने कार्य के बाद भी अब तक सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा यह भी कहा कि इस तरह के घिनौने कार्य करने वाले नेताओं को केंद्र की सरकार द्वारा संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।
विज्ञापन

समिति की राज्य सचिव फालमा चौहान ने कहा कि बीते एक दशक में पूरे देश में महिलाओं और छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार तथा हिंसा के मामले में वृद्धि हुई है। मौजूदा समय में तो स्कूल और कार्यालयों में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने मांग की है कि महिला हिंसा और यौन उत्पीड़न में संलिप्त मामलों में आरोपियों को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। प्रदर्शन में सैकड़ों की तादाद में महिलाएं शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article