फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Demonstration in Shillai for implementation of ST Act, huge rally taken out in the market

Sirmour News: एसटी अधिनियम लागू करने के लिए शिलाई में प्रदर्शन, बाजार में निकाली विशाल रैली

Sat, 16 Dec 2023 07:32 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, शिलाई (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Sat, 16 Dec 2023 07:32 PM IST
सार

प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में जनजातीय अधिनियम को लागू नहीं करने पर केंद्रीय हाटी समिति के आह्वान पर हजारों लोगों ने शनिवार को शिलाई में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
Demonstration in Shillai for implementation of ST Act, huge rally taken out in the market
शिलाई में प्रदर्शन, बाजार में निकाली विशाल रैली - फोटो : संवाद

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में जनजातीय अधिनियम को लागू नहीं करने पर केंद्रीय हाटी समिति के आह्वान पर हजारों लोगों ने शनिवार को शिलाई में रैली निकालकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाटी समुदाय के लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं के संबोधन के बाद एसडीएम शिलाई के माध्यम से प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने प्रदेश सरकार और उद्योग मंत्री पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन



उन्होंने कहा कि गिरिपार क्षेत्र के हाटी समुदाय की दशकों पुरानी मांग को केंद्र सरकार ने पूरा किया, लेकिन अब प्रदेश सरकार बेवजह इस मामले को लटका रही है। उन्होंने कहा कि खुले मंच पर जिस तरीके से उद्योग मंत्री धमकियां दे रहे हैं, उसे शिलाई की जनता सहने वाली नहीं है। जब केंद्र सरकार ने हाटी कानून को लागू किया तो प्रदेश सरकार उसे लागू नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि हाटी समिति ने सभी नेताओं को रैली में भाग लेने का निमंत्रण दिया था, लेकिन क्षेत्र के विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने एक दिन पहले ही एक अलग कार्यक्रम कर लिया।
विज्ञापन


आज यह परिस्थिति हो गई है कि कांग्रेस की सरकार और उनके मंत्री फिर भी हाटी समुदाय का सामना नहीं कर पा रहे हैं। तोमर ने हाल ही में गिरिपार हाटी विकास कल्याण मंच के गठन के मामले में आरोप लगाया कि इस मंच को कल्याण मंच का नाम दिया गया है, लेकिन यह मात्र उन लोगों का मंच है जो केवल मंत्री के माध्यम से अपना कल्याण चाहते हैं। इस मौके पर केंद्रीय हाटी समिति के महासचिव कुंदन सिंह शास्त्री ने भी लोगों को संबोधित किया और प्रदेश सरकार से एसटी दर्जे को लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि हाटी समुदाय को जनजातीय का संवैधानिक अधिकार देने की गजट अधिसूचना 4 अगस्त 2023 को जारी की जा चुकी है, लेकिन आज तक लोगों को एसटी प्रमाण पत्र देने की प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पाई है। इस कारण हाटी समुदाय के युवाओं को जनजाति के आधार वाले लाभ नहीं मिल पा रहे हैं। शिलाई के विश्रामगृह में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय हाटी समिति के अध्यक्ष अमीचंद कमल, सुरेंद्र हिंदूस्तानी, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष दिलीप सिंह चौहान, शिलाई के पूर्व प्रधान रमेश नेगी, हीरा सिंह बरफाइक, लाल सिंह, अत्तर सिंह तोमर, तपेंद्र सिंह, सीमा देवी, डॉ. रमेश सिंगटा, बलबीर ठाकुर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed