लाईनों से नहीं मिली निजात, कैश के लिए जद्दोजहद जारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी किए जाने के बाद पैदा हुई पशोपेश की स्थिति से अभी लोगों को निजात मिलती नजर नहीं आ रही है। सोमवार को भी हजारों लोग बैंकों में अपनी करेंसी को बदलवाने के चक्कर में लाईनों में लगे नजर आए। वहीं लोगों को घरेलू और कारोबारी खर्च के लिए कैश
हासिल करने के लिए भी जद्दोजहद में देखा गया। सोमवार को गुरू नानक जयंती पर भी सभी बैंक व डाकघर खुले। रामपुर, रोहड़ू और किन्नौर में एटीएम में कैश कम होने से लोगों को रुपये निकालने में परेशानी हुई। चंबा में एक दिन में बैंकों के माध्यम से हुआ छह करोड़ रुपये का लेन-देन हुआ।
दुकानों से 10 रुपये में खरीदना पड़ा फॉर्म
चंबा में बैंकों में सोमवार को पैसा एक्सचेंज करने वाले फार्म खत्म हो गए। इसके चलते लोगों को बाहर से दुकानों से 10 रुपये प्रति फार्म खरीदना पड़ा। सिरमौर जिले में सोमवार को भी बैंकों में नोट बदलने और खाते में पैसे जमा करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।
लेकिन, सीमित कैश होने की वजह से लोगों को डिमांड के अनुसार कैश नहीं मिल पाया। जिला कांगड़ा के बैंकों और डाकघरों में सोमवार को छुट्टी वाले दिन भी लेन-देन होता रहा। बिलासपुर में आसानी से नोट एक्सचेंज किए गए। बैंकों में लंबी कतारों से सोमवार को लोगों को राहत मिली।