{"_id":"5831affb4f1c1bbc06b39866","slug":"demonetisation-big-relief-for-banks-after-10-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय बाद काम के बोझ से मिली बैंक कर्मियों को राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय बाद काम के बोझ से मिली बैंक कर्मियों को राहत
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 21 Nov 2016 09:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी लागू होने के बाद से अब तक हर रोज लोगों को सुविधाएं देने में जुटे बैंक व डाकघर रविवार को पहली बार बंद रहे। रविवार को बैंक व डाकघर बंद रहने के चलते एटीएम के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। हालांकि, कई जगह आधे दिन बाद ही एटीएम खाली होने के चलते लोगों को निराश होना पड़ा।
विज्ञापन
सोमवार को अब नए सिरे से बैंकों व डाकघरों में कामकाज शुरू होगा। प्रदेश के सोलन, शिमला, नाहन, धर्मशाला, कांगड़ा, ऊना, हमीरपुर के शहरों व ग्रामीण दोनों ही क्षेत्रों में ऐसे ही हालात रहे। बता दें कि बीते 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 500-1000 के नोट कानूनी रूप से अमान्य करने के अगले दिन बैंकों व डाकघरों को पब्लिक के लिए लेनदेन के लिए बंद रखा गया था।
विज्ञापन
लेकिन इसके बाद 10 से 19 नवंबर तक बैंक व डाकघर कर्मी लगातार हर दिन सुबह नौ से देर रात तक लोगों को बैंकिंग सुविधा मुहैया कराते रहे। इस दौरान दूसरे शनिवार और रविवार के दिन भी बैंक व डाकघर खुले रहे। हालांकि, इस दौरान बैंक कर्मियों को लोगों की नाराजगी भी झेलनी पड़ी लेकिन कहीं भी कर्मियों और पब्लिक के बीच झड़प की बात सामने नहीं आई।
विज्ञापन