{"_id":"63208ed9ac956e1cbf1443a3","slug":"demolition-in-cpi-m-office-in-mandi-protested-outside-sp-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"CPIM Protest: मंडी में माकपा के दफ्तर में तोड़फोड़, कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस के बाहर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CPIM Protest: मंडी में माकपा के दफ्तर में तोड़फोड़, कार्रवाई न होने पर एसपी ऑफिस के बाहर दिया धरना
Tue, 13 Sep 2022 07:38 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:38 PM IST
सार
कार्यालय की खिड़कियां और दरवाजे तोड़े गए हैं। गेट को उखाड़ने की कोशिश भी की गई है। मामले की भनक लगने के बाद माकपा पदाधिकारियों ने पुलिस शहरी चौकी में शिकायत दी। आरोप लगाया कि यह तोड़फोड़ एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है।
विज्ञापन
माकपा ने एसपी ऑफिस के बाहर दिया धरना।
- फोटो : संवाद
विस्तार
विधानसभा चुनावों से पहले मंडी के थनेहड़ा वार्ड स्थित माकपा के कार्यालय (कमारेड तारा चंद भवन) में सोमवार आधी रात को तोड़फोड़ की गई है। कार्यालय की खिड़कियां और दरवाजे तोड़े गए हैं। गेट को उखाड़ने की कोशिश भी की गई है। मामले की भनक लगने के बाद माकपा पदाधिकारियों ने पुलिस शहरी चौकी में शिकायत दी। आरोप लगाया कि यह तोड़फोड़ एबीवीपी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने की है। मंगलवार सुबह 11 बजे तक कार्रवाई न होने के आरोप लगाते हुए माकपा कार्यकर्ताओं ने 12 बजे मंडी पुलिस अधीक्षक ऑफिस के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पार्टी के सचिव भूपेंद्र सिंह, सुरेश शर्मा, सुरेश राठौर, सुरेश, दिनेश काकू आदि ने इस घटना के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि रात को यह हमला सोची समझी साजिश के तहत दहशत फैलाने के लिए किया गया है। अंदर सोए माकपा के लोग व मोहल्ले में रहने वाले लोगों ने जब प्रतिरोध किया तो आरोपी भाग खड़े हुए। कहा कि माकपा इन हमलों से डरने वाली नहीं है। जिला पुलिस ने अगर आरोपियों को जल्द नहीं पकड़ा तो उग्र आंदोलन शुरू किया जाएगा। उधर, भाजपा के जिला अध्यक्ष रणबीर ठाकुर ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री का कहना है कि पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर में भी घेरा पुलिस थाना
जिला मुख्यालय में आधी रात को माकपा के कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले में जोगिंद्रनगर में भी एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने का घेराव किया। एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाना चौक पर माकपा के राज्य सचिवालय सदस्य व जिला परिषद सदस्य कुशाल भारद्वाज के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। पुलिस थाने के घेराव के साथ थाना प्रभारी के माध्यम से एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री को ज्ञापन सौंपकर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। भारद्वाज ने कहा कि हमलावरों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई तो माकपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन