{"_id":"6a942d85d9f05461fa0b6689","slug":"demands-of-post-office-employees-shimla-news-c-19-sml1002-778356-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: डाक कर्मचारियों ने शिमला सम्मेलन में\nसमस्याओं पर की चर्चा, मांगों को उठाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: डाक कर्मचारियों ने शिमला सम्मेलन में समस्याओं पर की चर्चा, मांगों को उठाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी का सम्मेलन, कर्मचारियों के अधिकार, पेंशन और रोजगार सुरक्षा पर मंथन
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ ग्रुप-सी हिमाचल प्रदेश इकाई का सम्मेलन रविवार को शिमला के ग्रैंड होटल में हुआ। सम्मेलन में डाक कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं, विभाग में हो रहे नीतिगत बदलावों और कर्मचारियों के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।
इस दौरान संगठन को मजबूत करने और कर्मचारियों की लंबित मांगों को प्रभावी ढंग से उठाने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन में अखिल भारतीय डाक कर्मचारी संघ की हिमाचल प्रदेश इकाई के महासचिव पद की जिम्मेदारी पुरुषोत्तम चौहान को सौंपी गई। वहीं शिमला मंडल की कमान मोनिका कंवर को दी गई, जबकि रामलाल शर्मा को मंडल सचिव और पी-4 शिमला मंडल की जिम्मेदारी प्रदीप कुमार व पवन कुमार को सौंपी गई। सम्मेलन में पूर्व उपमहापौर टिकेंद्र सिंह पंवार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर डाक कर्मचारियों की सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि डाक विभाग देश की महत्वपूर्ण सार्वजनिक सेवाओं में शामिल हैं। कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित होकर आवाज उठाना जरूरी है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर अपनी समस्याओं को मजबूती से सामने रखने का आह्वान किया।
सम्मेलन में डाक विभाग में हो रहे नीतिगत बदलाव, सेवा संबंधी समस्याएं, नई श्रम संहिताएं, पेंशन से जुड़े मुद्दे और कर्मचारियों के हितों से संबंधित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान पर सर्किल स्तर के नेता एचएस गुलेरिया, केएल गौतम, कैलाश शर्मा, जगत राम और वीरेंद्र शर्मा समेत बड़ी संख्या में डाक कर्मचारी और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।