फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   demands of pensioners

पेंशनरों की लंबित देनदारियों पर इसी माह बुलाई जाए बैठक : फोरम

Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
demands of pensioners
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शिमला। बिजली बोर्ड पेंशनरों के फोरम ने बोर्ड के अध्यक्ष प्रबोध सक्सेना से पेंशनरों के लंबित मुद्दों पर इसी माह बैठक बुलाने की मांग की है। फोरम ने पेंशनरों की वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर गहरा असंतोष व्यक्त किया है। कहा कि लगातार तीन पत्रों के बावजूद बैठक की तिथि निर्धारित न होने से प्रदेशभर के हजारों पेंशनरों में निराशा है। फोरम के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर एएस गुप्ता ने बताया कि 20 दिसंबर 2025 को हुई पिछली बैठक के कई महत्वपूर्ण मुद्दे अब भी लंबित हैं। पेंशनरों की समस्याओं को अनिश्चितकाल तक टालना उचित नहीं है। अधिकांश मामले प्रशासनिक प्रकृति के हैं, जिनका समाधान सकारात्मक संवाद से संभव है। 29 अगस्त 2026 को हमीरपुर में हुई केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भी प्रतिनिधियों ने इस पर चिंता जताई थी। बार-बार अनुरोध के बावजूद बोर्ड प्रबंधन की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। लंबित पेंशन मामलों, एरियर भुगतान में देरी और आर्थिक कठिनाइयों ने पेंशनरों की परेशानी बढ़ाई है। विशेषकर 58 से 70 वर्ष आयु वर्ग के पेंशनरों को अधिक दिक्कतें आ रही हैं। फोरम ने चेतावनी दी है कि यदि उदासीनता और अनावश्यक विलंब जारी रहा तो पेंशनरों में असंतोष और अधिक गहरा सकता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी बोर्ड प्रबंधन की होगी। फोरम ने प्रबंधन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए इसी माह बैठक की तिथि घोषित करने को कहा है। इसका उद्देश्य वर्षों से लंबित समस्याओं का स्थायी समाधान निकालना है। इंजीनियर गुप्ता ने आशा व्यक्त की कि अध्यक्ष पेंशनरों की भावनाओं और कठिनाइयों को गंभीरता से लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed